Rajasthan News: राजस्थान की सरकार ने 2 जिलों की नगर परिषद को नगर निगम घोषित किया गया है। इसके साथ ही 3 नए नगर परिषद, 4 नगर पालिकाओं को क्रमोन्नत किया गया है। जबकि 7 ग्राम पंचायतों को नगर पालिका घोषित किया गया है।
भीलवाड़ा और पाली अब नगर निगम

स्वायत्त शासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार भीलवाड़ा नगर परिषद और पाली नगर परिषद को नगर निगम घोषित किया गया है।
3 नगर पालिका को नगर परिषद, 4 क्रमोन्नत
राज्य सरकार ने नगर पालिका पुष्कर, नगर पालिका लालसोट और नगर पालिका शाहपुरा (जयपुर) को नगर परिषद घोषित किया है। साथ ही दौसा की महवा, चूरू की तारानगर, सीकर की लोसल और दौसा की बांदीकुई नगर पालिका को क्रमोन्नत किया गया है।
7 ग्राम पंचायतें नगर पालिका घोषित
अधिसूचना के अनुसार अब जोधपुर की ग्राम पंचायत कुड़ी भगतासनी और तिंवरी, जयपुर की ग्राम पंचायत जमवारामगढ़, झुंझुनूं की ग्राम पंचायत डूंडलोद, सुलताना और जाखल के अलावा जालोर की ग्राम पंचायत सायला को चतुर्थ श्रेणी नगर पालिका घोषित किया गया है। उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत कुड़ी भगतासनी के सम्पूर्ण राजस्व सीमा क्षेत्र को सम्मिलित करते हुए विद्यमान सीमाएं ही नवगठित नगर पालिका की स्थानीय सीमाएं रहेंगी। जबकि निर्वाचित सरपंच, उपसरपंच और वार्ड पंच नवगठित नगर पालिका में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और वार्ड सदस्य होंगे।
पढ़ें ये खबरें भी
- बिहार में कुदरत का डबल अटैक, कहीं 37°C की तपिश तो कहीं 22 जिलों में आंधी-बारिश का भारी अलर्ट
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 15 March: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- मिडिल ईस्ट जंग के बीच रूस ने कीव पर बरपाया कहर; 430 ड्रोन और 68 मिसाइलें दागीं, 4 की हुई मौत 15 घायल
- 15 मार्च महाकाल भस्म आरती: बाबा महाकालेश्वर का अलौकिक श्रृंगार, घर बैठे यहां कीजिए दर्शन
- Bihar Morning News : बीजेपी की बैठक, विधान परिषद एनेक्सी में जनगणना पर विचार गोष्ठी, कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस, बिहार राज्य पेंशनर समाज का अधिवेशन, पटना मैराथन 2026, AIMIM इफ्तार पार्टी, एक नजर आज के होने वाले बड़े कार्यक्रमों पर…
