Rajasthan News: जयपुर. प्रदेश की भजनलाल सरकार ने वाइस प्रिंसिपलों को एक बड़ा तोहफा देने की तैयारी शुरू कर दी है. राज्य के स्कूलों में प्रिंसिपल के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.
डीपीसी के माध्यम से प्रिंसिपल के सभी रिक्त पदों को भरने का प्रावधान है. माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने वाइस प्रिंसिपल से प्रिंसिपल पदों पर पदोन्नति के लिए अस्थायी सूची जारी कर दी है. वाइस प्रिंसिपल इस अस्थायी सूची पर 14 नवंबर तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकेंगे.

आपत्तियों के निस्तारण के बाद शिक्षा विभाग द्वारा स्थायी सूची जारी की जाएगी. वर्ष 2023-24 की डीपीसी में करीब 5,000 वाइस प्रिंसिपल के प्रिंसिपल पद पर पदोन्नत होने की संभावना है. हालांकि, प्रिंसिपल पद पर पदोन्नति के लिए 3 वर्ष का वाइस प्रिंसिपल का अनुभव आवश्यक है, लेकिन इस बार राज्य सरकार ने इस अनुभव में छूट दी है.
राज्य के स्कूलों में लंबे समय से प्रिंसिपल बनने की प्रतीक्षा कर रहे वाइस प्रिंसिपल के लिए यह एक खुशी की खबर है. शिक्षा विभाग ने पदों को भरने की तैयारी शुरू कर दी है. राजस्थान शिक्षा सेवा के नियमों के अनुसार, वाइस प्रिंसिपल को प्रमोशन के माध्यम से डीपीसी द्वारा प्रिंसिपल के पदों पर नियुक्त करने का प्रावधान है. माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने पदोन्नति के लिए अस्थायी सूची जारी कर दी है, जिसमें वाइस प्रिंसिपल 14 नवंबर तक अपनी आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं.
दीपावली के बाद मांगों को पूरा करने का आश्वासन मिला था. कुछ दिनों पहले बीकानेर स्थित शिक्षा निदेशालय के बाहर प्रमोशन की मांग को लेकर धरना हुआ था. इस धरने के दौरान मीडिया ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया. इसके बाद धरने पर बैठे वाइस प्रिंसिपल को बातचीत के लिए बुलाया गया और दीपावली के बाद उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया.
पढ़ें ये खबरें भी
- Bihar Top News Today: बिहार में शराबबंदी खत्म करने की मांग, हॉर्स ट्रेडिंग में घिरे कांग्रेस विधायक, तेजस्वी के बयान पर सियासी बवाल, नौकरी का झांसा देकर महिला से गैंगरेप, शादी से 10 दिन पहले युवक की मौत, सभी खबरें पढ़ें एक क्लिक पर…..
- उत्तराखंड में चौतरफा विकास: कई विकास योजनाओं के लिए धामी सरकार ने 53.56 करोड़ की दी स्वीकृति, जानिए कहां खर्च किए जाएंगे पैसे
- लड़की होने पर ट्रिपल तलाक: लगातार 2 बार हुई बेटी तो भड़का पति, पत्नी से फोन पर तोड़ दिया रिश्ता
- कपूरथला में चुनाव से पहले हिंसा, फायरिंग के बाद रुकी प्रक्रिया; किडनैपिंग के आरोप
- Today’s Top News : CM ने की जन्नराथ रथ यात्रा के लिए 5 लाख की घोषणा, शराब की नई रेट लिस्ट जारी, स्वास्थ्य सचिव के नाम पर ठगी, जग्गी हत्याकांड मामले पर कल अंतिम सुनवाई, कुम्हारी खारून ब्रिज आज से एक महीने के लिए बंद, पूर्व पुलिसकर्मी ने की पत्नी और सौतेली बेटी की हत्या, सामाजिक पेंशन को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
