Rajasthan News: जालोर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी मुहिम तेज कर दी है। विभिन्न सरकारी विभागों पर नजर रखते हुए एसीबी ने जालोर जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में तैनात डॉक्टर कानाराम पटेल को 2000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मंगलवार, 19 अगस्त को की गई।

एसीबी के डीएसपी मांगीलाल रोठौड़ के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में डॉक्टर को मेडिकल सर्टिफिकेट जारी करने के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में पकड़ा गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि डॉक्टर ने प्रमाणपत्र बनाने के लिए 2000 रुपये की मांग की थी और उसे परेशान किया जा रहा था।
शिकायत मिलने पर एसीबी ने सत्यापन के बाद जालोर में ट्रैप ऑपरेशन चलाया, जिसमें डॉक्टर को रिश्वत लेते हुए धर दबोचा गया। एसीबी और पुलिस अब डॉक्टर से पूछताछ कर रही है। इस मामले में और खुलासे की संभावना है। एसीबी डॉक्टर के अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी की तैयारी कर रही है।
पढ़ें ये खबरें
- इंदौर जैसी आग शहडोल में: ई-स्कूटी ब्लास्ट से सुपरवाइजर का घर राख, मछलियां तक जलीं, शादी की खुशियां उजड़ीं
- TVK ने कर दिया उम्मीदवारों का ऐलान, एक्टर विजय दो सीटों पर तमिलनाडु में चुनाव लड़ेंगे
- पंजाब में सुबह से झमाझम बारिश, 30 मार्च तक जारी रहेगा असर
- सासाराम में शोभा यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, आग का करतब दिखाते समय झुलसे तीन कलाकार, मची भगदड़
- Dausa CMHO Viral Audio: उठाकर थोड़ी लाएंगे डॉक्टर… CMHO साहब का ऑडियो वायरल; बिना डॉक्टर के चल रहा है अस्पताल!
