Rajasthan News: राजस्थान के जोधपुर में आयकर विभाग ने एक निजी अस्पताल और डॉक्टर के घर पर छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया, जो शुक्रवार (30 मई) रात से शुरू होकर अभी भी जारी है। इस कार्रवाई में अब तक करीब 3.50 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की जा चुकी है। आयकर विभाग की जांच शाखा को डॉक्टर के घर और अस्पताल में भारी मात्रा में काले धन की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिली थी, जिसके आधार पर यह रेड की गई।

चार सूटकेस में मिली नकदी, जांच में बड़ा खुलासा
आयकर विभाग की टीम ने शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे जोधपुर के रातानाडा क्षेत्र में स्थित वरदान अस्पताल और डॉक्टर के आवास पर छापेमारी शुरू की। कार्रवाई के दौरान चार सूटकेस में भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई। नकदी की गिनती के लिए विशेष मशीनें मंगवाई गईं, और अब तक 3.50 करोड़ रुपये से ज्यादा की नकदी जब्त की जा चुकी है। जांच में पता चला कि अस्पताल की बिक्री का सौदा 7 करोड़ रुपये में हुआ था, जिसमें से 4 करोड़ रुपये का भुगतान अवैध रूप से नकद किया जा रहा था। रजिस्ट्री में इस डील की राशि को काफी कम दिखाया गया था, जिसने आयकर विभाग का संदेह और गहरा कर दिया।
पिन पॉइंट सूचना पर हुई कार्रवाई
आयकर विभाग को मिली गोपनीय जानकारी के आधार पर यह कार्रवाई की गई। जांच में शामिल दोनों पक्षों खरीदार और विक्रेता से पूछताछ शुरू हो चुकी है। विभाग ने अस्पताल और डॉक्टर के आवास से महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त किए हैं, जिनकी गहन जांच की जा रही है। मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि कार्रवाई में किसी तरह की बाधा न आए।
काले धन पर कड़ा प्रहार
आयकर अधिकारियों के अनुसार, इस छापेमारी में बरामद नकदी और दस्तावेजों से काले धन के बड़े खेल का खुलासा हो सकता है। प्रारंभिक जांच में पुष्टि हुई है कि अस्पताल की बिक्री में वित्तीय अनियमितताएं की गई थीं। विभाग अब इस बात की पड़ताल कर रहा है कि क्या अन्य संपत्तियों या लेनदेन में भी ऐसी अनियमितताएं शामिल हैं।
पढ़ें ये खबरें
- ऊंटों के जरिए दिल्ली में शराब की तस्करी, बचने का लल्लनटॉप तरीका देख पुलिस के भी उड़े होश; ऐसे हत्थे चढ़ा आरोपी
- भुवनेश्वर से सिंगापुर उड़ानें बंद, कई घरेलू फ्लाइट्स भी रद्द, यात्रियों को झटका
- ‘तू बे-जोड़ बाड़ा हो….’, CM नीतीश के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, संतोष सुमन ने बताया वीर पुरुष
- रायगढ़ निगम में 480 करोड़ से अधिक का बजट पेश, महापौर जीवर्धन ने कहा- शहर को स्वच्छ और सुविधायुक्त बनाने का लक्ष्य
- 35 साल बाद ढहा माओवादी किला: AOBSZC सचिव चेल्लूरी नारायण राव ने किया सरेंडर

