Rajasthan News: केंद्र सरकार ने बिहार कैडर की 2021 बैच की IAS शैलजा पांडे का तबादला राजस्थान कैडर में कर दिया है। अधिसूचना के अनुसार यह बदलाव उनके विवाह के आधार पर किया गया है। शैलजा की शादी राजस्थान कैडर के 2015 बैच के IFS गौरव गर्ग से हुई है।

गौरतलब है कि पिछले नौ महीनों में अन्य राज्यों से 8 IAS-IPS अधिकारी राजस्थान कैडर में स्थानांतरित हुए हैं। इनमें 6 महिला अधिकारी शामिल हैं।
हाल के प्रमुख तबादले
- IAS रश्मि रानी (2021 बैच) को तमिलनाडु से राजस्थान भेजा गया। उनकी शादी राजस्थान कैडर के IPS कार्तिकेय वर्मा (2023 बैच) से हुई है। आदेश 24 जनवरी को जारी हुए।
- IAS गरिमा नरुला (2023 बैच) का तबादला 27 जून को तेलंगाना से राजस्थान किया गया। उन्होंने इसी बैच के राजस्थान कैडर के IAS रजत यादव से विवाह किया है।
- IAS चारू (2022 बैच) को त्रिपुरा से राजस्थान भेजा गया। उनकी शादी राजस्थान कैडर के IPS सुजीत शंकर (2020 बैच) से हुई है। आदेश 19 जून को जारी हुए।
- IPS पी.डी. नित्या (2016 बैच, AGMUT कैडर) को जून में राजस्थान कैडर मिला। उनकी शादी राजस्थान कैडर के IPS पंकज यादव (2022 बैच) से हुई है।
- IAS प्रतिभा वर्मा (2020 बैच, राजस्थान) और IAS जयदेव सीएस (2020 बैच, यूपी) के विवाह के बाद जयदेव का तबादला 31 जनवरी को राजस्थान किया गया।
- IAS आशीष मिश्रा (2021 बैच, उत्तराखंड) का 11 अप्रैल को तबादला राजस्थान किया गया। उन्होंने राजस्थान कैडर की IAS अंशु प्रिया (2022 बैच) से विवाह किया है।
- IAS छाया सिंह (2024 बैच, मध्य प्रदेश) का भी 11 अप्रैल को राजस्थान तबादला हुआ। उन्होंने राजस्थान कैडर के IAS मोहित कासनियां (2022 बैच) से विवाह किया है।
पढ़े ये खबरें
- National Morning News Brief: बांग्लादेश में निपाह वायरस की दस्तक, कश्मीर एकजुटता दिवस पर भारत के खिलाफ उगला जहर, भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर PM मोदी ने ट्रंप का जताया आभार, US ने लगाए प्रतिबंध तो भड़के ईरान ने दे डाली धमकी
- सिवान में सरकारी शिक्षक निकला हैवान! कोचिंग पढ़ने गई छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश, गुस्साए लोगों ने मुंह काला कर जूतों की माला पहनाकर बाजार में घुमाया
- CG Morning News : केंद्रीय गृहमंत्री शाह आज करेंगे नक्सलवाद पर हाई लेवल मीटिंग, CM साय भी होंगे शामिल… छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे केंद्रीय मंत्री खट्टर… उप अभियंता भर्ती परीक्षा आज… चुनाव आयोग सुनिश्चित करे कि फार्म-7 का दुरुपयोग न हो : बैज
- MP Weather Today: मध्य प्रदेश में फिर से कड़ाके की ठंड, कटनी में पारा 3.5 डिग्री तक लुढ़का, जानें कैसा रहेगा मौसम
- Rajasthan News: कोटा ज्वेलर्स शोरूम में ₹1 करोड़ की चोरी का खुलासा: बंगाल से प्लान बनाकर भेजा गया था कारीगर

