Rajasthan News: राजस्थान के बीकानेर जिले में मंगलवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। देशनोक ओवरब्रिज पर कोयले से लदा एक ट्रक कार के ऊपर पलट गया, जिससे कार में सवार एक ही परिवार के छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

30 मिनट तक मलबे में दबे रहे शव
हादसे के बाद करीब 30 मिनट तक कार में सवार लोग मलबे में दबे रहे। स्थानीय लोगों की मदद से जेसीबी मशीन मंगवाकर राहत कार्य शुरू किया गया और शवों को बाहर निकाला गया। मृतक देशनोक में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे, लेकिन रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।
मौके से फरार हुआ ट्रक ड्राइवर
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश मूंधड़ा ने भी घटनास्थल और अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
पुलिस जांच में जुटी
बीकानेर रेंज के आईजी ओम प्रकाश पासवान और उपखंड अधिकारी कविता गोदारा ने घटना की पुष्टि की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की विस्तृत जांच जारी है।
- SCB से राज्यसभा उम्मीदवार तक: डॉ. दत्तेश्वर होता का शानदार सफर
- खाड़ी क्षेत्र में हालात से चिंतित.. ईरान पर हमले को लेकर आ गई भारत की आधिकारिक प्रतिक्रिया
- गया में भीषण सड़क हादसा, कार ने बाइक को रौंदा, फिर ट्रक से टकराई, बच्चे और महिला समेत 5 घायल
- CG News : फर्जी बीमा पॉलिसी कांड के आरोपी 21 साल बाद दोषमुक्त, हाईकोर्ट ने पलटा CBI कोर्ट का फैसला
- ‘जिन हथियारों से दुनिया है अनजान, अब उनसे करेंगे हमला’, ईरान ने ट्रंप को दी धमकी, बोला- अभी तक हमने कबाड़ मिसाइलें इस्तेमाल कीं

