Rajasthan News: राजस्थान की राजनीति में वरिष्ठ नेता डॉ. किरोड़ी लाल मीणा का नाम अक्सर सुर्खियों में रहता है। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके समर्थक उनके लिए हर हद तक जाने को तैयार हैं। ऐसा ही एक उदाहरण तब सामने आया जब एक बीजेपी नेता ने अपनी पत्नी के साथ 25 किलोमीटर की दंडवत यात्रा कर मन्नत पूरी की।

किरोड़ी लाल मीणा की जीत पर मांगी थी मन्नत
लालसोट विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा नेता शिव शंकर बल्या जोशी ने सवाई माधोपुर से भाजपा प्रत्याशी डॉ. किरोड़ी लाल मीणा की जीत के लिए पपलाज माता के दरबार में कलक दंडवत यात्रा करने की मन्नत मांगी थी। जैसे ही चुनाव परिणाम आए और मीणा विधायक बनने के साथ राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री बने, जोशी ने अपने संकल्प को पूरा करने के लिए यह कठिन यात्रा शुरू की।
यात्रा के दौरान किरोड़ी लाल मीणा खुद मिलने पहुंचे
जब भाजपा नेता शिव शंकर बल्या जोशी अपने निवास लालसोट से मां भगवती की दंडवत यात्रा शुरू कर रहे थे, तो इस बात की सूचना कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को दी गई। मीणा ने इसे अपने कार्यकर्ता की श्रद्धा मानते हुए सैकड़ों समर्थकों के साथ यात्रा मार्ग पर पहुंचकर जोशी से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन किया।
रामविलास मीणा ने किया स्वागत
इसके बाद लालसोट विधायक रामविलास मीणा भी जोशी से मिलने पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर माला और साफा पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सभी ने मां पपलाज माता के दरबार में हाजिरी लगाई और जोशी की इस कठिन यात्रा को सराहा।
पढ़ें ये खबरें
- KKR vs SRH IPL 2026: हैदराबाद के खिलाफ कोलकाता ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला, देखें ईडेन गार्डन्स की पिच रिपोर्ट और दोनों टीमों की प्लेइंग 11 समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स
- नीमच में नाबालिग से छेड़छाड़ पर बवाल: आरोपी का घर ढहाने की मांग, ग्रामीण ने पुलिस पर किया पथराव-लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े
- 21 अप्रैल को कांग्रेस बचाओ सम्मेलन, खगड़िया से उठी संगठन में सुधार की मांग, छत्रपति यादव की आपका साथ चाहिए यात्रा तय करेगी नई दिशा
- पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने CM नीतीश कुमार की जमकर की तारीफ, बोले- सिस्टम में कई बार होती हैं कमियां, लेकिन…
- Odisha Matric Result 2026 Date: मई की शुरुआत में जारी होंगे BSE 10वीं के नतीजे
