Rajasthan News: सीकर जिले के तारपुरा गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक भाजपा नेता ने अपने छोटे भाई की हत्या कर दी और मामला दबाने के लिए पुलिस और परिवार को गुमराह करने झूठी कहानी गढ़ दी.

उसने बताया कि बाइक से आए दो नकाबपोश युवक उसके भाई की हत्या कर भाग गए, लेकिन जांच के बाद पुलिस ने आरोपी मुकेश भींचर को गिरफ्तार कर लिया है.
जांच में पता चला कि मामला जमीन और घरेलू विवाद से जुड़ा था. बड़े भाई मुकेश ने गुस्से में धारदार हथियार से श्रवण की हत्या की और बाद में पूरे परिवार को गलत जानकारी दी.
परिवार में चार भाई थे. पिता की मौत के बाद तीन भाई हनुमान, मुकेश और श्रवण मां के साथ रहते थे. बाकी भाइयों ने अपनी जमीन बेच दी थी, लेकिन श्रवण अपनी हिस्सेदारी बेचने को तैयार नहीं था. तनाव लगातार बढ़ रहा था. पुलिस का कहना है कि जमीन का विवाद और आपसी कलह ही हत्या की बड़ी वजह मानी जा रही है.
मुकेश भींचर भाजपा का सक्रिय कार्यकरता बताया जा रहा है। उसे प्रदेश स्तरीय मॉनिटरिंग टीम में बीकानेर का प्रभार दिया गया था. वह हाल ही में पार्टी के एक कार्यक्रम में भी शामिल हुआ था और उसके सोशल मीडिया पर कई नेताओं के साथ उसकी तस्वीरें हैं.
पढ़ें ये खबरें
- सरकार के खिलाफ बोलने का नतीजा? स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को मिली धमकी के 24 घंटे बाद भी FIR दर्ज नहीं, पुलिस पर टालमटोल करने का आरोप
- CM रेखा गुप्ता का अल्टीमेटम; 30 जून तक पूरी हो नालों की सफाई, जलभराव पर सख्ती
- Sports News Update : IPL में आज अजेय टीमों की ‘रॉयल’ भिड़ंत… भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर गोपीनाथ का निधन… चैम्पियंस लीग में पीएसजी ने लिवरपूल को 2-0 से हराया… बांग्लादेश के घरेलू महिला क्रिकेटर्स की सैलरी में 10 गुना की बढ़ोतरी… GT के कप्तान गिल पर लगा 12 लाख का जुर्माना
- खाकी पर दाग! कॉल डिटेल बेचने के शक में दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार, ATS की कार्रवाई से हड़कंप
- सावधान! कहीं आप भी तो नहीं हो रहे ऐसे गिरोह के शिकार, जानें कैसे बुना जा रहा ठगी का जाल, 8 गिरफ्तार
