Rajasthan News: राजस्थान भाजपा मुख्यालय में आज प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई। यह बैठक इसलिए भी खास रही क्योंकि मदन राठौड़ के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पूरी टीम एक साथ बैठी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी इसमें शामिल हुए, और सत्ता व संगठन के तालमेल के साथ आने वाले समय में विकास की दिशा तय करने पर बात हुई।

इस महीने भाजपा सरकार के दो साल पूरे हो रहे हैं। इसे ध्यान में रखते हुए पदाधिकारियों से कहा गया कि सरकार के कामकाज, योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए एक स्पष्ट अभियान तैयार किया जाए। बैठक में मुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों से अपने अनुभव साझा किए और उन्हें संगठन को गांवों और वार्ड स्तर तक मजबूत करने के लिए कहा।
27 नवंबर को बनी नई कार्यकारिणी
कुछ ही दिन पहले 27 नवंबर को भाजपा ने नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित की थी। इसमें 9 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री, 7 प्रदेश मंत्री और 7 प्रवक्ता शामिल हैं। इसी के साथ ऑफिस सचिव, सोशल मीडिया प्रभारी, आईटी प्रभारी और मीडिया प्रभारी की भी नियुक्ति की गई है।
बैठकों का सिलसिला जारी
कार्यकारिणी की बैठक के बाद सोशल मीडिया टीम के साथ अलग से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दुर्गापुरा में भाजपा की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर टीम से मुलाकात की। इसके बाद शाम 4:30 बजे तक मुख्यमंत्री निवास पर भाजपा विधायकों के साथ बैठकें तय हैं।
पढ़ें ये खबरें
- कुदरत पर जहर का वार… लखीमपुर में एक साथ 25 गिद्धों की मौत, जांच के लिए विसरा भेजा
- कुएं के भीतर बोरी में अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी: चेहरा कुचला और पत्थरों से बांधकर फेंका गया, जांच में जुटी पुलिस
- दोस्ती के नाम पर दरिंदगी: शैंपू-तेल देने के बहाने होटल बुलाकर युवक के साथ कुकर्म, Video बनाकर पैसों के लिए किया ब्लैकमेल
- KKR vs LSG IPL 2026: लखनऊ ने कोलकाता के मुंह से छिनी जीत, रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से दी शिकस्त, मुकुल चौधरी ने खेली नाबाद 54 रन की मैच-विनिंग पारी
- सीएम योगी के निर्देश पर उप मुख्यमंत्री व कृषि मंत्री ने किया हवाई सर्वे, आपदा प्रभावित जनपदों का जाना हाल, प्रभावित किसानों को शीघ्र राहत पहुंचाने के दिए निर्देश
