Rajasthan News: बॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड शो IIFA अवार्ड्स 2025 का आयोजन इस बार गुलाबी नगरी जयपुर में होने जा रहा है। इस अवसर पर राजस्थान सरकार की नई फिल्म टूरिज्म पॉलिसी भी लॉन्च की जाएगी, जिसका उद्देश्य प्रदेश को एक प्रमुख शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करना है।

राजस्थान टूरिज़म विभाग फिल्म टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए नई नीति ला रहा है, जिसके तहत जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर और उदयपुर जैसी ऐतिहासिक और खूबसूरत जगहों को फिल्म निर्माताओं के लिए आकर्षक बनाया जाएगा। इस नीति के लागू होने से 3000 करोड़ रुपये का निवेश संभावित है, जिससे राज्य में फिल्म उद्योग में 1.5 लाख रोजगार के अवसर सृजित होने की उम्मीद है।
जयपुर के प्रमुख पर्यटन स्थल सजाए गए
IIFA अवार्ड्स के आयोजन से जयपुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर खास तैयारियां की गई हैं। हवा महल, आमेर किला और सिटी पैलेस को नए अंदाज में सजाया गया है, ताकि इनकी खूबसूरती का अद्भुत प्रदर्शन किया जा सके। इस आयोजन से राजस्थान की फिल्म इंडस्ट्री को एक नई पहचान मिलने के साथ-साथ राज्य के पर्यटन क्षेत्र को भी नई ऊंचाइयां मिलेंगी।
बॉलीवुड के सितारे होंगे उपस्थित
IIFA अवार्ड्स के इस शानदार आयोजन में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शिरकत करेंगे। 8 और 9 मार्च को होने वाले इस कार्यक्रम को कार्तिक आर्यन और करण जौहर होस्ट करेंगे। इस अवार्ड शो का एक खास सेगमेंट राज कपूर की 100वीं जयंती को समर्पित होगा, जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान एक विशेष ट्रिब्यूट परफॉर्मेंस देंगी।
पढ़ें ये खबरें
- CG Bird Flu : बर्ड फ्लू के बीच मचा हड़कंप, ट्रेन से पहुंची चूजों की सप्लाई
- 100 रुपए के लिए मर्डर: उधारी बनी मौत की वजह, 3 युवकों ने बेरहमी से ली जान
- ‘कानून के राज’ में सरेआम गोलीबारी : बदमाशों ने चलाई गोलियां, डीजे संचालक हुआ घायल, खुद एंबुलेंस बुलाकर गया अस्पताल, फिर…
- IPL 2026 : मुंबई इंडियंस ने 14 साल बाद जीता आईपीएल में पहला मैच, KKR को 6 विकेट से हराया, रिकेल्टन ने 81 रनों की खेली पारी
- बिहार मैट्रिक रिजल्ट 2026: मोतिहारी में आंगनवाड़ी सेविका के बेटे ने लाया 8वां स्थान, सहरसा की सृष्टि ने 411 अंक लाकर जिले का नाम किया रोशन
