Rajasthan News: राजस्थान में (Anti Corruption Bureau – ACB) लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है. सरकारी ही नहीं, बल्कि निजी संस्थानों में भी फैले भ्रष्टाचार पर शिकंजा कसने के लिए एसीबी रोज़ नए मामलों में कार्रवाई कर रही है.
ताजा मामले में, हनुमानगढ़ जिले में (BEd College Scam) एसीबी ने एक प्राइवेट बीएड कॉलेज के प्रिंसिपल और एक बाबू को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई का नेतृत्व एसीबी के (DIG Rajesh Singh) के निर्देशन में एएसपी (ASP Pawan Meena) और डीएसपी (DSP Naresh Gera) ने किया. एसीबी अधिकारियों ने कहा कि इस मामले में अन्य दोषियों की पहचान के लिए जांच जारी है और आगे भी कार्रवाई की जाएगी.

5000 रुपये रिश्वत लेते पकड़े गए प्रिंसिपल और बाबू
एसीबी की छापेमारी हनुमानगढ़ जिले के (Private BEd College) बाबा मस्तनाथ कॉलेज में हुई, जहां कॉलेज के प्रिंसिपल रामावतार और कंप्यूटर ऑपरेटर करण को 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया.
रिश्वत के बदले फार्म जमा करने का वादा
सूत्रों के मुताबिक, एक छात्र ने एसीबी को शिकायत दी थी कि कॉलेज में बीएड के फार्म यूनिवर्सिटी में जमा करने के लिए उससे 5000 रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी. जब उसने पैसे देने से इनकार किया, तो उसे धमकी दी गई कि उसका फॉर्म रिजेक्ट कर दिया जाएगा. इस शिकायत के बाद एसीबी की टीम ने मामले की जांच की और आरोप सही पाए जाने पर (ACB Trap Operation) ट्रैप ऑपरेशन को अंजाम दिया.
एसीबी टीम ने ऐसे पकड़ा रंगे हाथ
एसीबी की टीम ने कॉलेज परिसर में जाल बिछाया. जैसे ही प्रिंसिपल रामावतार और ऑपरेटर करण ने छात्र से 5000 रुपये रिश्वत ली, टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया. एसीबी ने रिश्वत की पूरी राशि बरामद कर ली है.
आगे की जांच जारी
अब हनुमानगढ़ की एसीबी टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है. साथ ही, उनके अन्य संपर्कों और संपत्तियों की भी जांच की जा रही है. एसीबी टीम यह भी पता लगाने में जुटी है कि क्या कॉलेज में पहले भी इसी तरह से रिश्वतखोरी के मामले सामने आए हैं.
पढ़ें ये खबरें
- MP Morning News: बड़वानी में डेस्टिनेशन कृषि कैबिनेट बैठक, बीजेपी दफ्तर में डिप्टी सीएम देवड़ा सुनेंगे समस्याएं, धिरौली कोल ब्लॉक आवंटन पर केंद्र-एमपी सरकार से जवाब तलब, भोपाल में 1500 से ज्यादा स्थानों पर होगा होलिका दहन, राजधानी की 29 शराब दुकानों की नीलामी आज
- मार्च में मौसम की मारः तेज धूप और उमस भरी गर्मी लोगों का हाल-बेहाल, पारा जल्द पहुंचेगा 35 के पार, ये जिला रहा सबसे गर्म
- नेशनल मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत, ट्रंप का दावा- ईरान पर 2000 बम गिरे, 48 नेता मारे गए; टी-20 वर्ल्डकप- भारत सेमीफाइनल में पहुंचा; पाकिस्तान के बाद अब ईरान में फेल हुआ चीन का एयर डिफेंस सिस्टम; खामेनेई की मौत पर पाकिस्तानियों का अमेरिकी दूतावास पर हमला, 8 मरे
- 2 March History : देश की पहली महिला राज्यपाल सरोजिनी नायडू का निधन… वास्को डी गामा मोजाम्बीक पहुंचे…डॉ. आंबेडकर का मंदिर प्रवेश सत्याग्रह शुरू… जानिए आज की प्रमुख घटनाएं
- Bihar Morning News: जदयू कार्यालय में बैठक, पटना में होली मिलन समारोह की धूम, कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन, एक नजर आज के होने वाले बड़े कार्यक्रमों पर…


