Rajasthan News: बांसवाड़ा जिले के कलिंजरा क्षेत्र में बारातियों से भरी एक बस पलट गई। हादसा अबापुरा के वडलीपाड़ा से सज्जनगढ़ के संदलई गांव लौटते समय घोटिया आम्बा के पास हुआ। घटना में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। इस घटना में 40 लोगों के घायल होने की खबर है।

बारात सज्जनगढ़ के खेड़ा वडलीपाड़ा से बारात सनलई गांव गई थी। बारात के लौटते वक्त यह भीषण सड़क पर हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि बस ढलान पर पहुंची और चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे बस सड़क किनारे पलट गई। बारात में दो बसें थीं। आगे चल रही बस सुरक्षित निकल गई, जबकि पीछे आ रही बस ढलान पर संतुलन खोने से पलट गई।
हादसे के तुरंत बाद ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस को सूचना दी गई, और जिला प्रशासन भी तेजी से मौके पर पहुंचा। घायल बारातियों को एम्बुलेंस और निजी वाहनों से बड़ोदिया अस्पताल और महात्मा गांधी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जिला कलेक्टर डॉ. इन्द्रजीत यादव और पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी अस्पताल पहुंचे और घायलों की जानकारी ली। बांसवाड़ा और बागीदौरा के विधायक भी अस्पताल पहुंचे। कलेक्टर ने कहा कि सभी घायलों का उपचार जारी है, कुछ की हालत गंभीर है।
पुलिस के अनुसार कमला (पत्नी हकरू), दलू (पुत्र भूरा), और टीटा (पुत्र जोखा) की मौत हो गई। हादसे की पूरी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
पढ़ें ये खबरें
- ‘मुख्यमंत्री जी से लेकर मंत्री तक ने…’, बारिश से बर्बाद फसलों के मुआवजे को लेकर अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा, किसान विरोधी बताते हुए जो कहा…
- क्या राहुल का भी होगा उद्धव जैसा हाल ! महाराष्ट्र सीएम फडणवीस ने गांधी परिवार के ‘युवराज’ को लेकर कहा – “कांग्रेस में राहुल को हटाने की चल रही पूरी तैयारी”
- एसपी भूपेंद्र सिंह ने अपराध समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश, लंबित मामलों के निपटारे पर जोर
- कैप्टन अभिमन्यु भाईचारा स्नेह मिलन में क्या बोल गए? समाज, नेतृत्व और युवा शक्ति पर बोले कैप्टन अभिमन्यु, एकता और सही दिशा पर दिया जोर
- MLC उपचुनाव: 9 महीने जेल में रहने वाले कन्हैया प्रसाद पर JDU ने खेला दांव, भोजपुर-बक्सर के रण में राजद से होगी कांटे की जंग
