Rajasthan News: राजस्थान के धौलपुर जिले में बुधवार तड़के एक बस पलटने से 1 श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हो गए। इनमें 6 की हालत गंभीर है, जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। सभी यात्री मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन के लिए जा रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

नींद की झपकी बनी हादसे की वजह
जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से श्रद्धालु बस में मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करने जा रहे थे। धौलपुर-करौली हाईवे पर बिजौली गांव के पास बस चालक को नींद की झपकी आ गई, जिससे बस बेकाबू होकर पलट गई। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई।
स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू में की मदद
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद सत्यदेव सिंह को मृत घोषित कर दिया। 6 घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
पुलिस कर रही जांच, बस जब्त
थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। दुर्घटनाग्रस्त बस को कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।
हादसे में घायल यात्री:
(उत्तर प्रदेश, औरैया के निवासी)
- वीरेंद्र सिंह
- राजेंद्र
- राकेश कुमार
- केस कुमारी
- संगीता देवी
- शिव प्रताप सिंह
- मुकेश
- गोविंद
- सीपू
- शोभा सिंह
- संतोष
- सोनदेवी
- कीर्ति देवी
- सुमित्रा देवी
- सुनैना
- सरला देवी
- हेमलता
- बलवीर सिंह
- अमित कुमार
- कार्तिक
पढ़ें ये खबरें
- छत्तीसगढ़ को मिली 15वें वित्त आयोग की 404 करोड़ की राशि, नगरीय निकायों में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार
- CG News : 21 जिलों के निरीक्षण में खामियां उजागर, राज्य खाद्य आयोग ने विभागों को दिए सख्त निर्देश
- 5 चेहरे पर लिए 450 SIM: ‘ऑपरेशन फेस’ से फर्जी सिम नेटवर्क का फूटा भांडा, दंपति समेत 3 गिरफ्तार, UP तक जुड़े तार
- मौत निगल गई जिंदगीः ड्यूटी से लौट रहा था रेलवे कर्मी, तभी हुआ कुछ ऐसा कि चली गई जान…
- CM डॉ. मोहन ने केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
