Rajasthan News: राजस्थान के नागौर जिले के बसवानी गांव में शुक्रवार देर शाम एक अत्यंत दुखद घटना सामने आई, जहां घर के आंगन में बने पानी के टांके में डूबने से तीन मासूम भाई-बहनों की मौत हो गई। इस घटना में बच्चों की मां भी टांके में मिली है, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना शुक्रवार देर शाम की है जब बसवानी गांव में एक ही परिवार के तीन बच्चों की पानी के टांके में गिरने से मौत हो गई। मृतकों में 1 वर्षीय रूद्र और 5 वर्षीय जुड़वा बहनें गुंजन और अनुष्का शामिल हैं। घटना के समय घर पर कोई भी अन्य सदस्य मौजूद नहीं था।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, बच्चों के पिता राम प्रसाद मेघवाल पास के इलाके में ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करने गए थे, जबकि दादा और दादी खेत में फसल कटाई के लिए निकले थे। जब दादी शाम को घर लौटीं और बच्चों को कहीं न पाकर उनकी तलाश शुरू की, तो टांके के अंदर मां और तीनों बच्चे पानी में उतराते हुए मिले।
परिजनों ने तत्काल उन्हें नागौर के राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तीनों मासूमों को मृत घोषित कर दिया। मां मंजू की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
पढ़ें ये खबरें
- CM डॉ. मोहन ने संभव सागर जी महाराज का लिया आशीर्वाद, महावीर जयंती पर शोभायात्रा में हुए शामिल
- किसानों से जुड़ी बड़ी खबर : सरकार ने बढ़ाई गेहूं खरीदी की तारीख, 1 अप्रैल नहीं अब इस दिन से शुरू होगी MSP पर खरीदी
- UP में बड़े स्तर पर IPS अफसरों का तबादला, हटाए गए 13 जनपदों के कप्तान, कई अफसरों को किया गया इधर से उधर
- CM नीतीश और नितिन नबीन के इस्तीफे पर बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी का बड़ा बयान, तेजस्वी पर साधा निशाना
- CG News : प्यार के झूठे सपने दिखाकर शादी से किया इंकार, युवती ने की आत्महत्या, दगाबाज प्रेमी गिरफ्तार
