Rajasthan News: होली के दिन राजस्थान के सीकर जिले में शुक्रवार देर रात गाड़ी साइड करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट और फिर पथराव में बदल गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया।

क्या है मामला?
गाड़ी साइड करने को लेकर शुरू हुआ विवाद जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस के बाद मारपीट शुरू हो गई, जिसके बाद कुछ लोगों ने एक-दूसरे पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए।
इलाके में पुलिस बल की तैनाती
स्थिति को काबू में करने के लिए सीओ सिटी प्रशांत किरण, कोतवाल सुनील जांगिड़ और सदर थाना अधिकारी इंद्राज मरोडिया भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है।
पुलिस के अनुसार, कुछ असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की, जिसके कारण पथराव हुआ। स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। फिलहाल इलाके में शांति बनी हुई है, लेकिन एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।
जांच जारी, हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ
पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और किसी भी अफवाह से बचने की सलाह दी है।
पढ़ें ये खबरें
- CG Bird Flu : एम्स से विशेषज्ञों की टीम पहुंची बिलासपुर, 10 किमी तक के गांवों में होगी जांच, रोकथाम उपायों की करेगी समीक्षा
- देखिए स्वास्थ्य मंत्री जी… लोरमी मातृ-शिशु अस्पताल की लापरवाही, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुई डिलीवरी, देखें VIDEO
- कलेक्टर का व्हाट्सएप हैक, हैकर ने फोन से अफसरों को भेजे ऐसे मैसेज, मचा हड़कंप
- ‘BJP खाली सिलेण्डर तो दे सकती है लेकिन…’, अखिलेश ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- जिस समय चुनाव खत्म हो जाएगा डीजल-पेट्रोल की कीमतें बढ़ जाएगी
- PM मोदी को धोखा देंगे चिराग पासवान! पार्टी ने यूपी में सभी 403 सीटों पर किया चुनाव लड़ने का ऐलान
