Rajasthan News: चूरू: अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चूरू पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। दुधवाखारा थाना पुलिस और डीएसटी टीम की संयुक्त कार्रवाई में अवैध शराब से भरे एक ट्रक को जब्त किया गया।

थाना अधिकारी रतनलाल ने जानकारी दी कि यह कार्रवाई नेशनल हाइवे पर नाकाबंदी के दौरान की गई। पंजाब से गुजरात की ओर जा रहे एक ट्रक को रुकवाकर तलाशी ली गई, जिसमें 490 कार्टन पंजाब निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। शराब को गुटखों की आड़ में छिपाकर तस्करी की कोशिश की जा रही थी। बरामद शराब की बाजार कीमत लगभग 43 लाख 10 हजार रुपए आंकी गई है।
दो तस्कर गिरफ्तार
पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान पंजाब निवासी दिलीप कुमार राजपूत और बाड़मेर निवासी जसराज जाट के रूप में हुई है। दोनों से फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है।
अवैध शराब के नेटवर्क की जांच जारी
थाना अधिकारी ने बताया कि मामले को आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह अवैध शराब किसके इशारे पर लाई जा रही थी और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था।
पढ़ें ये खबरें
- नक्सलवाद का अंत : गरियाबंद जिले में नया सवेरा… मुठभेड़ में सीसी चलपति, बालाकृष्णना समेत 31 नक्सली ढेर, 29 माओवादियों ने डाले हथियार, DGN डिवीजन का अध्याय भी समाप्त
- PU हंगामा मामला, 41 छात्रों पर केस दर्ज, पुलिस से धक्का-मुक्की और सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप
- सरकारी नौकरी में सैलरी से पेट नहीं भरता! स्कूल को ग्रेड देने अफसर ने मांगे 1 लाख रुपये, विजिलेंस ने रंगे हाथों पकड़ा
- Hanuman Janmotsav 2026 : लंका जलाने के बाद इस धारा में शांत हुई थी हनुमान जी की पूछ की जलन …
- ओडिशा विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: डिप्टी मैनेजर विद्युत रंजन भोल गिरफ्तार, करोड़ों की संपत्ति का खुलासा
