Rajasthan News: जिले के मलारना डूंगर उपखंड मुख्यालय के बस स्टैंड पर स्थित एक परचून की दुकान में बीती रात अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर लाखों रुपये का माल चुरा लिया। चोरों ने दुकान की पीछे की दीवार में बड़ा सुराख कर लगभग ढाई लाख रुपये की गोल्ड फ्लैक सिगरेट और 30 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ किया।

घटना का पता तब चला जब दुकान मालिक मुकेश मित्तल सुबह करीब 8 बजे अपनी दुकान पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि दुकान का सामान बिखरा हुआ था और पीछे की दीवार में एक बड़ा सुराख बना हुआ था। इस चोरी की वारदात से कस्बे में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते कई व्यापारी मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने तुरंत मलारना डूंगर पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही थानाधिकारी जितेंद्र सिंह सोलंकी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें रात करीब 12:30 बजे दो संदिग्ध व्यक्ति हाथ में सबल लिए दुकान के पीछे जाते दिखाई दिए। हालांकि, चोरों के वापस लौटने का रास्ता फुटेज में कैद नहीं हुआ।
थानाधिकारी जितेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि पुलिस आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। संदिग्धों के हुलिए के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। इस घटना ने क्षेत्र के व्यापारियों में दहशत पैदा कर दी है, और पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का भरोसा दिलाया है।
पढ़ें ये खबरें
- ओबीसी 27% आरक्षण मामला: सुप्रीम कोर्ट में बचे 52 केस भी जबलपुर हाईकोर्ट ट्रांसफर, 2 अप्रैल को सुनवाई
- हिरण नदी में डूबने से नाबालिग की मौत: दोस्तों के साथ गया था नहाने, गहरे पानी में जाने से हुआ हादसे का शिकार
- 40 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनी Sonam Kapoor, दूसरे बार भी बेटे को जन्म …
- ‘साल लगे या सदी हम पीछे नहीं हटेंगे…’, अखिलेश ने BJP पर बोला हमला, कहा- जब तक नकारात्मक विचाराधार नहीं हटेगी, तब तक हम लोग कामयाब नहीं होंगे
- ट्रेन से गिरकर दोनों हाथ गंवाने वाले यात्री को नहीं मिलेगा मुआवजा, दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज की अपील
