Rajasthan News: राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं में फर्जीवाड़े के नए-नए मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला RPSC प्राध्यापक और कोच प्रतियोगी परीक्षा-2024 से जुड़ा है, जहाँ एक महिला उम्मीदवार ने सिर्फ 29 साल की उम्र में 11 विषयों में एमए की डिग्री दिखाकर आवेदन किया।

बांसवाड़ा जिले की मनीषा कटारा ने राजनीति विज्ञान, इतिहास, बॉयोलॉजी, केमिस्ट्री, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, पंजाबी, ड्राइंग, होम साइंस, राजस्थानी और म्यूजिक जैसे विषयों में एमए डिग्री का दावा किया है।
इस आवेदन पर संदेह जताते हुए राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने अभ्यर्थी के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन न फोन उठाया गया और न ही कोई जवाब मिला। अब आयोग इस प्रकरण में व्यक्तिगत सुनवाई कर फर्जी जानकारी देने पर कानूनी कार्रवाई की तैयारी में है।
बता दें कि RPSC इस समय 24 विषयों में 2202 पदों के लिए प्रतियोगी परीक्षा आयोजित कर रहा है, जिसमें करीब 5.83 लाख उम्मीदवार शामिल हो रहे हैं। आयोग का कहना है कि ऐसे फर्जी आवेदन न केवल परीक्षा व्यवस्था पर अनावश्यक बोझ डालते हैं, बल्कि योग्य उम्मीदवारों के साथ भी अन्याय होता है।
गौरतलब है कि आयोग पहले ही अपात्र आवेदकों को फॉर्म वापस लेने का मौका दे चुका था, इसके बावजूद कई अभ्यर्थियों ने अपने फर्जी आवेदन नहीं हटाए।
पढ़ें ये खबरें
- ODISHA CRIME: घरेलू विवाद में पति ने की पत्नी की चाकू मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
- राज्यसभा चुनाव: निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरेंगे पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप रे, ओडिशा BJP ने समर्थन का किया ऐलान
- लापरवाही ने छीन ली जिंदगी! ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट में छूटा तौलिया, पांच महीने बाद हो गई मौत
- शहडोल में ‘खून’ की होली: रंग खेलने के दौरान 3 युवको को मारा चाकू, आरोपी फरार
- अब काटते ही काले नहीं पड़ेंगे सेब और आलू, यहां जानें असरदार टिप्स
