Rajasthan News: राजस्थान की राजनीति में इन दिनों शब्द बाण रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सोशल मीडिया वाली इंतजार शास्त्र सीरीज पर अब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ऐसा करारा जवाब दिया है कि कांग्रेस खेमे में हलचल तेज हो गई है। सीएम ने न केवल गहलोत को घेरा, बल्कि सीधे सोनिया गांधी पर भी निशाना साधकर दिल्ली तक संदेश भेज दिया है।

दरअसल, मामला तब गरमाया जब अशोक गहलोत ने बीजेपी मंत्रियों के बेटों के दखल पर बयान दिया। इस पर पलटवार करते हुए सीएम भजनलाल ने कहा कि जो लोग खुद को राजनीति में प्रासंगिक बनाए रखने के लिए छटपटा रहे हैं, मुझे उनके लिए संवेदना है। उन्होंने कहा कि गहलोत साहब को पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।
भजनलाल शर्मा ने कहा कि सोनिया गांधी और अशोक गहलोत ने अपने पुत्रों को राजनीति में स्थापित करने की पूरी कोशिश की, लेकिन जनता ने उन्हें नकार दिया। सीएम ने बिना नाम लिए सचिन पायलट की अजमेर-जयपुर पदयात्रा का जिक्र किया और कहा कि गहलोत ने जिन्हें निकम्मा-नाकारा कहा था, आज वही नेता कांग्रेस में उनसे ज्यादा ताकतवर बनकर उभरे हैं।
मुख्यमंत्री यही नहीं रूके उन्होंने जल जीवन मिशन घोटाला, पेपर लीक और किसानों के साथ हुए धोखे को याद दिलाते हुए कहा कि जनता ने कांग्रेस को इसीलिए घर बैठाया है।
पढ़ें ये खबरें
- CBSE के नाम पर दाखिला, अब CG बोर्ड परीक्षा का दबाव… स्कूलों की मनमानी पर हाईकोर्ट सख्त, शिक्षा सचिव से मांगा जवाब
- लापता छात्र के मामले में हेबियस कॉर्पस याचिका खारिज, हाईकोर्ट ने कहा- गैरकानूनी हिरासत का कोई ठोस आधार नहीं, जांच पहले से जारी…
- असम में चार शादियों पर लगेगा बैन…राज्य में लागू होगा UCC; अमित शाह का बड़ा ऐलान
- Mobile Blast: जेब में रखे मोबाइल के फटने से झुलसा छात्र, इस कंपनी का था मोबाइल…
- नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन ! दिल्ली में ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश, साढ़े चार करोड़ की नशीली दवाएं जब्त ; 4 गिरफ्तार

