Rajasthan News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को दिल्ली दौरे पर रहे, जहां उन्होंने प्रदेश के विकास से जुड़ी कई अहम बैठकों में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल और केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री ने इन बैठकों में शहरी विकास, ऊर्जा, जल परियोजनाओं और कौशल विकास जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर केंद्र और राज्य के समन्वय को और मजबूत करने पर चर्चा की।
ऊर्जा और शहरी विकास पर बैठक
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने राजस्थान में सौर ऊर्जा के विशाल संभावनाओं को देखते हुए विद्युत निकासी प्रणाली के सुदृढ़ीकरण पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक के दौरान अधिकारियों ने बताया कि किसानों के हित में टावर बेस मुआवजा दर को डीएलसी दर के 400 प्रतिशत तक बढ़ाया गया है। साथ ही, कॉरिडोर मुआवजा दर ग्रामीण क्षेत्रों में 30%, नगरपालिका क्षेत्रों में 45% और नगर निगम क्षेत्रों में 60% तय की गई है।
राज्य में एटी एंड सी हानियों में लगातार कमी दर्ज की जा रही है जयपुर और अजमेर डिस्कॉम अब 15 प्रतिशत के स्तर से नीचे पहुंच चुके हैं। मुख्यमंत्री ने जयपुर मेट्रो के चरण-2 की डीपीआर स्वीकृति पर भी चर्चा की।
जल परियोजनाओं की प्रगति पर संवाद
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से मुख्यमंत्री ने राजस्थान की जल आपूर्ति और संचयन योजनाओं पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान फिरोजपुर फीडर रिलाइनिंग और रामजल सेतु लिंक परियोजना की प्रगति की समीक्षा हुई। पाटिल ने प्रदेश में चल रहे कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान की भी सराहना की।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी से मुलाकात में कौशल विकास के क्षेत्र में केंद्र-राज्य सहयोग को लेकर चर्चा की। राजस्थान को देश का अग्रणी स्किल डवलपमेंट हब बनाने के लिए ठोस रोडमैप तैयार किए जाने पर सहमति बनी।
पढ़ें ये खबरें
- छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण की बैठक: CM साय की मौजूदगी में 40 आईटी कंपनियों से हुआ एमओयू, चिट फंड कंपनी के 4601 निवेशकों को वापस दिलाए गए 7.38 करोड़ रुपये
- ‘जीरो टॉलरेंस का दावा जीरो’, कानून व्यवस्था को लेकर अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा, 2 साल में 108300 लोगों के गायब होने का किया दावा
- वेंटिलेटर पर एमपी का हेल्थ सिस्टम: गड़बड़ाती व्यवस्थाओं पर स्वास्थ्य राज्य मंत्री का गैर जिम्मेदाराना बयान, कांग्रेस ने बताया शर्मनाक
- हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव पर रोक लगाने की याचिका खारिज, अदालत ने कहा- चुनाव प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है, अब हस्तक्षेप करना ठीक नहीं
- Today’s Top News : पूर्व गृह मंत्री कंवर ने PM, CS और PWD सचिव को लिखा पत्र, मकान में चल रहे SEX Racket का भंडाफोड़, ट्रैफिक पुलिस की गाड़ी की चपेट में आने से छात्र की मौत, मुठभेड़ में 7 नक्सली ढेर, असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर के पास 5 लाख कैश लेकर पहुंचे NSUI कार्यकर्ता… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें


