Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का रविवार को एक बेहद सादगी भरा अंदाज देखने को मिला, जब उन्होंने सांगानेर के वाटिका से लौटते समय अचानक अपना काफिला रुकवाकर एक स्थानीय दुकान पर कुल्हड़ में चाय पी। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर ग्रामीणों और बच्चों में भारी उत्साह देखा गया, जिससे सुरक्षा घेरे के बावजूद माहौल पूरी तरह आत्मीय हो गया।

वाटिका में सुनी मन की बात, फिर बच्चों को दुलारा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार को वाटिका स्थित सामुदायिक भवन में स्थानीय नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 131वां संस्करण सुनने पहुंचे थे। संबोधन समाप्त होने के बाद जब वे जयपुर लौट रहे थे, तो उन्होंने बीच रास्ते में रुककर महिलाओं, बच्चों और छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने छात्राओं से उनकी शिक्षा और भविष्य के लक्ष्यों को लेकर चर्चा की और बच्चों को स्नेह दिया।
छत्तीसगढ़ के CM साय का कांग्रेस पर हमला
प्रधानमंत्री के इस 131वें एपिसोड के अवसर पर देशभर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में अपने आवास पर इस सत्र को सुना। कार्यक्रम के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री साय ने विपक्ष पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने दिल्ली में हुए विरोध प्रदर्शनों को कांग्रेस की ‘बौखलाहट’ करार देते हुए इसे देश की छवि खराब करने की कोशिश बताया।
पढ़ें ये खबरें
- टेस्ट ड्राइव के नाम पर शोरूम से लग्जरी बाइक लेकर फरार, दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा MBA स्टूडेंट; अंग्रेजी में बात करता और गाड़ी लेकर निकल जाता
- 2 दिन से लापता थे शिक्षक, बाइक से मिला सुराग, कमरे में पहुंचे परिजन तो बेड के नीचे का मंजर देख उड़े होश
- जवाब दीजिए कप्तान साहब..! रोहिताश पाल हत्याकांड में मानवाधिकार आयोग ने SP से मांगा स्पष्टीकरण, 4 महीने से परिवार को न्याय का इंतजार
- जल सुरक्षा से बनेगा विकसित ओडिशा: सीएम मोहन माझी ने 2612 करोड़ की परियोजनाओं का किया शुभारंभ
- CG News : मुनाफाखोरी में जनता की जान से खिलवाड़, बिना बैच नंबर के 80 बोरी पाउच सीज
