Rajasthan News: राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई एक बार फिर चर्चा में है। शनिवार को ACB ने सवाई माधोपुर जिले में एक बड़ी कार्यवाही करते हुए CMHO कार्यालय में तैनात प्रशासनिक अधिकारी भूपेंद्र बिहारी शर्मा को ₹25,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

डॉक्टर की जांच रफा-दफा करने के लिए मांगी थी घूस
ACB के एएसपी ज्ञान सिंह चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि जयपुर मुख्यालय से CMHO कार्यालय के अधिकारी के खिलाफ शिकायत मिली थी। शिकायत में बताया गया कि भूपेंद्र बिहारी शर्मा ने खंडार में तैनात एक चिकित्सक से उसकी जांच को दबाने के बदले में रिश्वत मांगी थी।
शिकायत की पुष्टि के बाद ACB की सवाई माधोपुर टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। अधिकारी को रंगे हाथों पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया और जैसे ही शर्मा ने ₹25,000 की रिश्वत ली, उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल ACB की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है।
पढ़ें ये खबरें
- पारादीप : 7 साल की बच्ची को 3 दिन तक नशीला पदार्थ देकर किया गया रेप, कसाई गिरफ्तार
- ज्योतिषी की शादी की भविष्यवाणी से परेशान महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने किया सुसाइड
- होली पर पटना मेट्रो के समय में बदलाव, दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगी सेवा, पाटलिपुत्र टर्मिनल से होगा संचालन
- होली पर सख्ती : पुलिस ने जब्त की 300 डरावने मुखौटे, व्यापारियों को दी चेतावनी
- अनमैन्ड बोट से ओमान तट के पास ऑयल टैंकर पर बहुत बड़ा हमला, एक भारतीय की मौत

