Rajasthan News: राजस्थान के कोटपूतली में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब केशवाना रिको इंडस्ट्रियल एरिया में बिजली पोल के लिए गड्ढा खोदते समय सीएनजी गैस की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पाइपलाइन टूटने से तेजी से गैस रिसाव शुरू हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रित किया।

घटना कोटपूतली के केशवाना रिको इंडस्ट्रियल एरिया की है, जहां बिजली पोल लगाने के लिए गड्ढा खोदा जा रहा था। इस दौरान जमीन के नीचे मौजूद सीएनजी पाइपलाइन अचानक टूट गई, जिससे गैस तेजी से लीक होने लगी। आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
गैस लीक की सूचना पर डीएसपी राजेंद्र बुरडक के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। एहतियात के तौर पर आसपास की फैक्ट्रियों और घरों को खाली करवाया गया और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। साथ ही, तीन दमकल वाहनों को घटनास्थल पर तैनात किया गया ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।
पढ़ें ये खबरें
- “अभी हजारों आतंकी लक्ष्यों पर हमला करेंगे; ईरानियों इस अवसर को न छोड़ो”: नेतन्याहू
- Rajasthan News: राजस्थान के अलवर में भारी तनाव; मंदिर में शिवलिंग तोड़ा, पास ही मिला बछड़े का शव
- वृंदावन में सनातन का परचम, दो महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजनों की घोषणा, पुंडरीक गोस्वामी जी महाराज देंगे दीक्षा
- सासाराम में घास काटने को लेकर विवाद, दिनारा में दो पटीदारों के बीच खूनी संघर्ष, युवक ने बुजुर्ग को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस
- CM डॉ. मोहन से मुलाकात के बाद बस ऑनर्स एसोसिएशन ने वापस ली हड़ताल, मुख्यमंत्री ने कहा- सबके हितों की करेंगे रक्षा

