Rajasthan News: राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रदेश में नगर निकाय और पंचायत चुनावों में देरी को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। मीडिया से बातचीत में डोटासरा ने कहा कि सरकार की मंशा साफ नहीं है और वह जानबूझकर चुनाव टाल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने पिछले दो सालों में इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया और अब परिसीमन का बहाना बनाकर चुनाव को और आगे खिसकाने की कोशिश कर रही है।

डोटासरा ने कहा, सरकार ने बजट में ‘वन स्टेट वन इलेक्शन’ की बात कही, लेकिन ऐसा कोई कानूनी प्रावधान मौजूद नहीं है। सरकार की मंशा चुनाव कराने की नहीं, बल्कि प्रशासकों के जरिए समय निकालने की है। उन्होंने उच्चतम न्यायालय के पंजाब सरकार से संबंधित एक फैसले का हवाला देते हुए कहा कि परिसीमन के आधार पर चुनाव को टाला नहीं जा सकता।
उन्होंने आगे कहा कि राजस्थान उच्च न्यायालय ने भी सरकार को निर्देश दिए हैं कि पांच साल के भीतर चुनाव क्यों नहीं हुए, इसकी जांच हो और भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त को इस बारे में लिखा जाए। डोटासरा ने चेतावनी दी कि कांग्रेस इस मुद्दे को सड़क से लेकर विधानसभा तक उठाएगी और सरकार को जनता के हकों पर कुठाराघात करने से रोकने के लिए बाध्य करेगी।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लोकतंत्र को कमजोर कर रही है और ग्रामीण व शहरी प्रशासन में शून्यता पैदा हो गई है। डोटासरा ने कहा, सरकार चुनाव से डर रही है, लेकिन उच्च न्यायालय और विपक्ष मिलकर इसे मजबूर करेंगे।
पढ़ें ये खबरें
- पेंशनर्स को बड़ी राहत: अब एक क्लिक पर मिलेगी पेंशन, जिलों के चक्कर काटने से मिलेगी मुक्ति
- CG Breaking News : डेडलाइन खत्म होने से पहले सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली ढेर
- दिल्ली क्राइम ब्रांच ने किया मेरठ में पेन पिस्टल बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, अवैध हथियार तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार
- हमलों को तत्काल रोकों.. ईरान ने अमेरिका के साथ सशर्त मध्यस्थता के लिए जताई सहमति, पाकिस्तान में आयोजित होगी अहम बैठक
- पश्चिम एशिया संकट पर सतर्क ओडिशा: Mohan Charan Majhi बोले- घबराएं नहीं, राज्य पूरी तरह तैयार
