Rajasthan News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस की ओर से लगाए जा रहे आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी महात्मा गांधीजी का सम्मान करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने गांधी जी के नाम पर राजनीतिक लाभ लिया। भाजपा में महात्मा गांधी सहित महापुरूषों को स्मरण किया जाता है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि हम गांधीवादी समाज को मानते हैं, लेकिन गांधी के नाम पर राजनीतिक रोटियां सेंकने का विरोध करते हैं। उन्होंने वीबी जीरामजी को लेकर कहा कि यदि योजना के नाम में राम का नाम आता है, तो उस पर आपत्ति क्यों की जा रही है। वीबी जी रामजी पर तो कांग्रेस को धन्यवाद देना चाहिए कि जहां पहले 100 दिन का रोजगार था, उसे हमने 125 दिन किया है। हमारी सरकार ने भ्रष्टाचार रोकने का काम किया है। ऐसे में कब्रिस को तो भाजपा सरकार को धन्यवाद देना चाहिए।
गहलोत दूसरों पर पत्थर फेंकते है
राठौड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकार के समय कन्हैयालाल ने शिकायत की थी कि उसकी जान-माल को खतरा है और सुरक्षा की मांग की थी, लेकिन सुरक्षा नहीं दी गई। यह गलती किसकी है, उन्होंने कहा कि गहलोत दूसरों पर पत्थर फेंकते हैं। मानसरोवर क्षेत्र में हुई दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि इस हादसे में निर्दोष लोग घायल हुए हैं तथा जनहानि भी हुई है।
पढ़ें ये खबरें
- Raipur News : लाभांडी पाइपलाइन कार्य में लापरवाही पर महापौर मीनल सख्त, अधिकारियों और एसेंजी को दी कड़ी चेतावनी
- VIDEO : भिलाई स्टील प्लांट में आग लगने से हड़कंप, कर्मचारियों ने बिल्डिंग से छलांग लगाकर बचाई जान, 7 घायल
- साइबर ठगों का साम्राज्य ध्वस्त: DGP ने नरसिंहपुर की पुलिस टीम को किया सम्मानित, म्यूल अकाउंट गिरोह का किया था पर्दाफाश
- योगी सरकार में बढ़ा 40 फीसदी दुग्ध उत्पादन, देश में यूपी बना नंबर वन, ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं ने संभाली कमान
- IPL 2026 : हाईस्कोरिंग मुकाबले में 1 रन से हारी दिल्ली, गुजरात ने दर्ज की पहली जीत, राशिद ने झटके 3 विकेट
