Rajasthan News: जयपुर: राजस्थान में भाजपा युवा मोर्चा की नई कार्यकारिणी की घोषणा का इंतजार आखिरकार रविवार को खत्म होता दिखा, लेकिन विवादों के चलते इसे तुरंत रोकना पड़ा। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की सहमति के बाद युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अंकित चेची ने 55 सदस्यों की नई टीम की घोषणा की थी, लेकिन यह सूची जारी होते ही विवादों में घिर गई। पार्टी ने सफाई दी कि यह सूची त्रुटिवश जारी हुई थी और इसे फिलहाल रोक दिया गया है। जल्द ही संशोधित सूची जारी होने की बात कही गई है।
घोषणा के तुरंत बाद विवाद


अंकित चेची लंबे समय से अपनी टीम की घोषणा नहीं कर पा रहे थे, और इस बार जैसे ही सूची जारी की गई, उस पर विवाद खड़ा हो गया। इससे पहले भी कई बार युवा मोर्चा की कार्यकारिणी को लेकर चर्चाएं हुई थीं, लेकिन विवादों के कारण हर बार सूची को रोक दिया गया। इस बार भी सूची जारी होने के कुछ ही समय बाद इसे वापस लेना पड़ा।
कार्यकारिणी में ये थे प्रमुख नाम
घोषित सूची में कमल स्वामी, भुवनेश गुप्ता, प्रीति शर्मा, भीमराज मीणा, अनुराग बरार, घनश्याम गौतम, लोहित प्रताप सिंह, पीयूष शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया था। नरेंद्र पिलानिया, अमित कुमार नरनोलिया, नरपत सिंह चारण, ललित सिंह सिसोदिया को प्रदेश महामंत्री के पद पर रखा गया था।
इसके अलावा, अशोक श्रीमंडी, अर्जुन दाबाई, गौरव जैन, अरुण प्रधान, जयंती यादव, बलवीर खांट, गोविंद यदुवंशी, पारुल गोदारा, जितेंद्र सिंह राठौड़ को प्रदेश मंत्री का दायित्व सौंपा गया था। आशीष जोशी को प्रदेश कोषाध्यक्ष और कमल खंडेलवाल को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया था। दीपक शर्मा को प्रदेश कार्यालय मंत्री और विक्रम चौधरी को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई थी।
कार्यकारिणी सदस्य
सूची में उज्जवल गौतम, अखिलेश शर्मा, गगनदीप सिंह, राजेंद्र मीणा, बाबूलाल गुर्जर, अवधेश उपाध्याय, राहुल राणा, दिनेश प्रजापत, कश्मीरा धनवानी, महेंद्र कसाना, विजय सिंह राजावत, राहुल यादव, तन्मय सोमानी, कौशलेंद्र सिंह परमार जैसे कई प्रमुख नाम भी शामिल थे, जिन्हें कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नामित किया गया था।
पढ़ें ये खबरें भी
- पश्चिम बंगाल : TMC प्रत्याशी ने किया पुलिस वाहन का इस्तेमाल, EC ने किया थानेदार को सस्पेंड
- ODI World Cup 2027: घरेलू क्रिकेट में शतकों की बारिश, IPL में ठोक रहा तूफानी छक्के, Team India में एंट्री मारेगा ये ‘रन मशीन’?
- Bihar Top News Today: ‘लालू को तो लोगों ने सिर्फ बदनाम किया’, तेजस्वी ने खोला शराबबंदी का काला चिट्ठा, महागठबंधन पर ओवैसी का बड़ा बयान, जलती चिता से शव उठा ले गई पुलिस, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला पटना, सभी खबरें पढ़ें एक क्लिक पर…..
- Today’s Top News : जग्गी हत्याकांड में अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा, CM साय कल दिल्ली में PM मोदी से करेंगे खास मुलाकात, महतारी वंदन योजना की 26वीं किश्त की राशि जारी, NSUI ने 3 विश्वविद्यालयों का किया घेराव, महिला से गैंगरेप मामले में 4 गिरफ्तार, महादेव के बाद सांई सट्टा ऐप का भंडाफोड़… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- IPL 2026 : फ्लॉप, फ्लॉप, फ्लॉप…CSK ने 18 करोड़ देकर जिस पर किया सबसे ज्यादा भरोसा, वही बन गया विलेन, हर कोई रह गया हैरान

