Rajasthan News: केंद्रीय विद्यालय को रैणी के दलालपुरा में शिफ्ट करने के निर्णय के खिलाफ राजगढ़ में तीखा विरोध दर्ज कराया गया। राजगढ़ कस्बेवासियों ने तहसील परिसर में एकत्रित होकर उपखण्ड अधिकारी सीमा मीणा को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर कड़ा ऐतराज जताया।

एडवोकेट मुकेश जैमन ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति राजगढ़ उपखंड के लिए हुई थी, लेकिन राजनीतिक लाभ के चलते इसे राजगढ़ से हटाकर रैणी के दलालपुरा ले जाया गया, जो पूरी तरह गलत और जनभावनाओं के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से राजगढ़ का शैक्षिक और समग्र विकास बाधित हो रहा है, जिसे क्षेत्र की जनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी जैमन ने आरोप लगाया कि पूर्व में भी प्रशासन को इस गंभीर मुद्दे से अवगत कराया गया, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकला।
उन्होंने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 24 घंटे के भीतर केंद्रीय विद्यालय को रैणी के दलालपुरा से निरस्त कर राजगढ़ कृषि उपज मंडी स्थित भूमि पर शिफ्ट नहीं किया गया, तो बुधवार से राजगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों के लोग सड़कों पर उतरकर व्यापक आंदोलन करेंगे। साथ ही राजगढ़ के बाजार अनिश्चितकालीन बंद रखने का भी ऐलान किया गया है ज्ञापन सौंपने के दौरान राजगढ़ क्षेत्र की बड़ी संख्या में जनता मौजूद रही।
लोगों ने एक स्वर में कहा कि यह लड़ाई केवल एक विद्यालय की नहीं, बल्कि राजगढ़ के भविष्य और विकास की है। प्रशासनिक निर्णय में बदलाव नहीं होने पर आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी भी दी गई।
पढ़ें ये खबरें
- CG News : धान खरीदी में मनमानी पर हाईकोर्ट सख्त, किसान का बकाया 84 क्विंटल धान लेने का दिया निर्देश
- हाईकोर्ट का पुलिस आरक्षक भर्ती मामले में बड़ा फैसला, वेटिंग लिस्ट से भरे जाएंगे जॉइनिंग के बाद रिक्त पद
- सदन में विनियोग विधेयक पारित : नेता प्रतिपक्ष महंत ने कहा- राज्य और केंद्र के बीच पीस रही जनता, वित्त मंत्री ओपी बोले- संकल्प के बजट के साथ आगे बढ़ रही हमारी सरकार
- Exclusive : सेप्टिक टैंक मौत मामले में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग ने लिया संज्ञान, रायपुर पहुंचे उपाध्यक्ष हरदीप सिंह, घटनास्थल पहुंचकर करेंगे जांच
- मंदिर के पास प्रसाद दुकान में ब्लास्ट, साउंड बॉक्स चालू करते ही हुआ विस्फोट! 11 साल की बच्ची झुलसी
