Rajasthan News: बूंदी से कांग्रेस विधायक हरिमोहन शर्मा के पुत्र सत्येश शर्मा ने पुलिस पर साइबर क्राइम के मामले में कार्रवाई नहीं करने का गंभीर आरोप लगाया है। सत्येश शर्मा ने बताया कि उन्होंने 6 अगस्त 2024 को साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें पश्चिम बंगाल की एक कंपनी द्वारा शेयर बाजार में निवेश कर मुनाफा दिलाने के नाम पर उनसे 2 लाख रुपये की ठगी की गई थी।

शिकायत की जानकारी
सत्येश शर्मा ने बताया कि कंपनी ने निवेश का लालच देकर उनके खाते से 2 लाख रुपये निकलवाए, लेकिन निवेश नहीं किया। इसके बाद 1 लाख रुपये वापस मिल गए, जबकि बाकी 1 लाख रुपये अब भी कंपनी द्वारा होल्ड किए हुए हैं। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया कि शिकायत दर्ज कराने के दो महीने बीत जाने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
पुलिस की प्रतिक्रिया
सदर थाना अधिकारी भगवान सहाय ने जानकारी दी कि मामला साइबर क्राइम से जुड़ा होने के कारण इसे साइबर थाने को सौंप दिया गया था। वहीं, साइबर थाना प्रभारी किरदार अहमद ने बताया कि सत्येश शर्मा द्वारा चार मोबाइल नंबर शिकायत में दिए गए थे, जिनकी जांच की जा रही है। खाते में से जो 2 लाख रुपये निकाले गए थे, उनमें से 1 लाख वापस आ चुके हैं, जबकि कोलकाता पुलिस द्वारा अन्य 1 लाख रुपये को फ्रिज किया गया है, जिसे वापस दिलाने की प्रक्रिया जारी है।
पढ़ें ये खबरें भी
- 1st April History : मूर्ख दिवस मनाने की शुरुआत, एपल कंपनी की स्थापना, ओडिशा बना नया राज्य, जापान में ज्वालामुखी फटने से 53 हजार लोगों की मौत, कराची में भारतीय वायु सेना की स्थापना…जानें एक अप्रैल की प्रमुख घटनाएं…
- 01 April 2026 Panchang : चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि आज, जानिए शुभ और अशुभ काल
- 01 April 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों को ऑफिस में मिल सकता है कोई नया काम, जानिए अपना राशिफल
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 1 April : श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- 1 अप्रैल महाकाल आरती: कण-कण में महादेव, भगवान महाकालेश्वर का अद्भुत श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन

