Rajasthan News: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के मांडल अरजिया गांव में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. एक गजक फैक्ट्री में गैस सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हुआ, जिसमें एक महिला बुरी तरह झुलस गई. इस हादसे में डेढ़ साल की एक मासूम बच्ची भी घायल हो गई है. धमाके के बाद फैक्ट्री में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग दहशत में आ गए.

आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया. आरोप है कि फैक्ट्री मालिक ने मामले को दबाने की कोशिश में बाहर के दरवाजे बंद कर दिए. घायल महिला को तुरंत जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. महिला के हाथ और पैर गंभीर रूप से झुलस गए हैं.
पढ़ें ये खबरें
- IPL 2026 : 127 रन पर CSK हुई ऑलआउट… ओवरटन ने बनाए 43 रन, जडेजा, बर्गर और आर्चर को मिले 2-2 विकेट
- देश के 5 राज्यों में चुनाव : राहुल ने कहा- संघ नफरत फैलाता है, लोगों को बांटता है; ममता बोलीं- भाजपा देश लूटना चाहती है
- मंदिर में प्रेमी के साथ घूम रही थी युवती, देखकर आग बबूला भाई ने कर दी पिटाई, फिर वहीं भरवा दी मांग
- इलेक्शन मोड ऑन! राजधानी में भाजपा के विधानसभा सम्मेलन का आयोजन, सीएम धामी ने कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स, भोजन भी परोसा
- CG News : फल दुकान में घुसा तेज रफ्तार ट्रक, एक की मौत, कई लोग घायल
