Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर से दुग्ध उत्पादकों के लिए बड़ी खबर आई है। जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड (जयपुर डेयरी) ने दूध की खरीद दर एक बार फिर बढ़ा दी है। सात महीनों में यह पाँचवीं बढ़ोतरी है। अब दूध का भाव 875 रुपये से बढ़ाकर 900 रुपये प्रति किलोग्राम फैट कर दिया गया है।

खास बोनस योजना भी लागू
जयपुर डेयरी ने 1 से 21 अक्टूबर तक विशेष बोनस देने का फैसला किया है। इस दौरान किसानों को 4 रुपये प्रति लीटर अतिरिक्त बोनस मिलेगा। यानी किसानों को 900 रुपये प्रति किलो फैट की नई दर के साथ 2 रुपये प्रति किलो फिक्स राशि, 5 रुपये प्रति किलो फैट अतिरिक्त राशि और 4 रुपये प्रति लीटर बोनस का लाभ मिलेगा। हालांकि यह बोनस 21 अक्टूबर के बाद बंद हो जाएगा।
सात महीने में पाँच बार बढ़ोतरी
मार्च 2025 से अब तक जयपुर डेयरी पाँच बार दूध की दरें बढ़ा चुकी है। मार्च में 50 रुपये, 30 अप्रैल को, फिर 10 जुलाई, अगस्त और सितंबर में 25-25 रुपये प्रति किलोग्राम फैट की बढ़ोतरी हुई। इससे दुग्ध उत्पादकों की आय में लगातार इजाफा हुआ है।
2.20 लाख किसानों को सीधा लाभ
जयपुर और दौसा जिलों की करीब 3500 सहकारी समितियाँ जयपुर डेयरी से जुड़ी हैं। इनके ज़रिये 2.20 लाख से ज़्यादा किसान दूध बेचते हैं। नई दरों और बोनस योजना से इन सभी किसानों को फायदा होगा, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
पढ़ें ये खबरें
- सियाचिन की जमा देने वाली ठंड हो या फिर… CM योगी टाइम्स सम्मान में हुए भावुक, कहा- सेना का त्याग शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता
- ‘डामर’ नहीं, भ्रष्टाचार बिछाया है: कागजों पर चमचमाती सड़कें दिखाकर फर्जी इनवॉइस का खेल, 18 करोड़ का महाघोटाला उजागर! EOW का बड़ा एक्शन
- मित्तल हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मेहरबान ! : मरीज के परिजन से की थी अवैध वसूली, जांच में दोषी के बाद भी अब तक नहीं हुई कार्रवाई
- CSK vs DC IPL 2026 : चेन्नई ने दिल्ली को 23 रन से हराया, सैमसन ने जड़ा शतक, ओवर्टन ने झटके 4 विकेट
- बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दो भाइयों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा घायल
