Rajasthan News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे अजमेर के कायड़ विश्राम स्थली में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे, जहां वे देशव्यापी HPV वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ और 16,686 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सभा स्थल का जायजा लेकर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है।

प्रधानमंत्री इस दौरे के दौरान कुल 43 विकास परियोजनाओं की नींव रखेंगे और राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इन परियोजनाओं में राष्ट्रीय राजमार्ग, ऊर्जा, और पेयजल जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र शामिल हैं। विशेष रूप से, 21,863 युवाओं को विभिन्न सरकारी विभागों जैसे पटवारी, CHO, और नर्सिंग स्टाफ के पदों पर नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे।
इस दौरे का सबसे अहम हिस्सा HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, यह वायरस लंबे समय तक शरीर में रहने पर गर्भाशय ग्रीवा कैंसर का कारण बनता है। केंद्र सरकार की इस पहल से अब स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्रों पर समूह में टीकाकरण किया जाएगा, जिससे महिला स्वास्थ्य सुरक्षा को एक नया कवच मिलेगा।
जानकारी के अनुसार इस अभियान के लिए 14 वर्ष की आयु वाली लड़कियां पात्र होंगी। जो बालिकाएं लॉन्च के 90 दिनों के भीतर 15 साल की होने वाली हैं, उन्हें भी इस विशेष ड्राइव में शामिल किया गया है। टीकाकरण के लिए माता-पिता या अभिभावक की लिखित सहमति अनिवार्य है, जिसे सरकार के U-WIN डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से दर्ज किया जाएगा।
पढ़ें ये खबरें
- 610 धर्मांतरित लोगों की सामूहिक घर वापसी, मंदिर में पूजा के बाद अपनाया सनातन धर्म
- भागलपुर के आर्मी जवान का भोपाल में निधन, हवलदार नीरज कुमार को बेटे ने दी मुखाग्नि
- Gold-Silver Price: चांदी एक हफ्ते में ₹32,000 सस्ती हुई, सोना भी ₹13,000 फिसला, जानें Latest Price
- मुरैना में रेत माफियाओं का आतंक: गश्त पर निकली पुलिस के वाहन को मारी टक्कर, प्रधान आरक्षक घायल
- MP राज्यसभा चुनावः अब कांग्रेसी दिग्गज अरुण यादव का उम्मीदवारी से इंकार, राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी बोले- दिल्ली हाईकमान में मंथन जारी, BJP ने कहा- CONG में नहीं बचा नेतृत्व
