Rajasthan News: राज्य के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ओटाराम देवासी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर नवरात्रि के दौरान मांस बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उन्होंने आग्रह किया कि चैत्र नवरात्रि के नौ दिनों तक प्रदेश में मांस की दुकानों को बंद रखा जाए।
मंत्री देवासी ने अपने पत्र में लिखा कि नवरात्रि शक्ति उपासना का पावन पर्व है, जिसमें सनातन धर्म के अनुयायी व्रत रखते हैं और सात्विक जीवन का पालन करते हैं। उन्होंने कहा कि 30 मार्च से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत के साथ हिंदू नववर्ष का आगमन भी होगा और 8 अप्रैल को भगवान श्रीराम जन्मोत्सव मनाया जाएगा। ऐसे में धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए राजस्थान में मांस बिक्री पर अस्थायी रोक लगाई जानी चाहिए।

सनातनी समाज ने किया समर्थन
राज्य मंत्री की इस मांग को प्रदेशभर के सनातनी समाज और हिंदू संगठनों का समर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि त्योहारों की पवित्रता बनाए रखने और धार्मिक भावनाओं को आहत होने से बचाने के लिए सरकार को इस प्रस्ताव को लागू करना चाहिए।
पहले भी उठ चुकी है यह मांग
गौरतलब है कि पहले भी कई शहरों में धार्मिक आयोजनों और नवरात्रि के दौरान मांस बिक्री पर रोक की मांग उठ चुकी है। कई नगर निगम और स्थानीय प्रशासन विशेष अवसरों पर मांस की दुकानों को बंद करने के आदेश जारी कर चुके हैं। अगर यह प्रस्ताव स्वीकार किया जाता है, तो राजस्थान में 9 दिनों तक मांस बिक्री पर रोक लग सकती है।
पढ़ें ये खबरें
- पैसों के विवाद में बेटा बना हैवान : फावड़े से की बुजुर्ग पिता की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार
- SDM की पिटाई से बुजुर्ग की मौत: भूपेश बघेल ने घटना को बताया ‘प्रशासनिक आतंकवाद’, BJP बोली- जांच के बाद होगी स्थिति स्पष्ट
- बीजेपी तमिलनाडु चीफ ने एक्टर विजय संग लिंक किया तृषा कृष्णन का नाम, भड़कीं एक्ट्रेस ने जमकर सुनाई खरी-खोटी, बोलीं- ‘बदतमीजी के खिलाफ…’
- लुधियाना : AAP विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू को जान से मारने की धमकी, घर के बाहर चार संदिग्धों ने की रेकी
- श्री महाकालेश्वर मंदिर में ‘दोपहर में भस्म आरती’: भगवान महाकाल ने साकार से निराकार स्वरूप में दिए दर्शन, साल में एक बार दिन में होती है भस्म आरती


