Rajasthan News: राजस्थान की डिप्टी सीएम और महिला एवं बाल विकास मंत्री दिया कुमारी ने आज शासन सचिवालय में विभाग की हाई-लेवल मीटिंग ली। उन्होंने साफ कर दिया है कि बजट घोषणाओं को लागू करने में अब किसी भी तरह की सुस्ती नहीं चलेगी।

सचिवालय में अफसरों की लगी क्लास
दरअसल, मंगलवार को हुई इस समीक्षा बैठक में दिया कुमारी का तेवर काफी सख्त नजर आया। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि वित्तीय वर्ष 2026-27 की जितनी भी लंबित घोषणाएं हैं, उन्हें तय समय के भीतर धरातल पर उतारना होगा। ग्राउंड सूत्रों के अनुसार, बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि विकास कार्यों में देरी होने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए नया मास्टर प्लान
डिप्टी सीएम ने बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है। अब राजस्थान के आंगनबाड़ी केंद्रों की सूरत बदलने वाली है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अब स्पेशल ट्रेनिंग दी जाएगी ताकि वे बच्चों और गर्भवती महिलाओं को बेहतर सेवाएं दे सकें।जो आंगनबाड़ी केंद्र फिलहाल किराए के कमरों में चल रहे हैं, उन्हें पास के सरकारी स्कूलों में शिफ्ट किया जाएगा। हर केंद्र पर बिजली, साफ पानी और टॉयलेट होना अनिवार्य कर दिया गया है। अगर स्कूल में जगह नहीं है, तो केंद्र को किसी बेहतर किराए के भवन में ले जाया जाएगा।
नंदघर और मातृत्व वंदना योजना की समीक्षा
मिली जानकारी के अनुसार, दिया कुमारी ने प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की प्रगति रिपोर्ट भी देखी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों को नंदघर के रूप में विकसित करने के काम में तेजी लाएं। उन्होंने साफ कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ आखिरी पायदान पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए।
पढ़ें ये खबरें
- 14 अप्रैल को PM मोदी का उत्तराखंड दौरा, सीएम धामी ने अधिकारियों के साथ की बैठक, सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के दिए निर्देश
- RR vs MI IPL 2026: गुवाहाटी में रूकी बारिश, मुंबई ने राजस्थान के खिलाफ जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला, देखें पिच रिपोर्ट और दोनों टीमों की प्लेइंग 11 समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स
- ‘कुछ धूर्त लोग….’, तेजस्वी द्वारा शराबबंदी पर सवाल उठाए जाने पर भड़के अशोक चौधरी, SC-ST एक्ट का हवाला देते हुए कही ये बड़ी बात
- IPL 2026: CSK ने बेंच पर बिठा रखा है 254 विकेट लेने वाला जादुई स्पिनर, अब भी बचा सकता है डूबती लुटिया, ऐसे होगी प्लेऑफ में एंट्री
- महिलाओं को हर महीने 2 हजार, किसानों को 15 हजार… पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया मेनिफेस्टो
