Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा में मंगलवार को आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थापना और नंदीशालाओं के बजट आवंटन को लेकर गहन चर्चा हुई। प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक रोहित बोहरा ने प्रदेश में नवीन आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थापना और बजट खर्च को लेकर सरकार से सवाल पूछा।

बजट खर्च पर क्या बोलीं दिया कुमारी?
विधायक रोहित बोहरा ने सरकार से यह जानकारी मांगी कि पिछले बजट में आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए आवंटित राशि में से कितना धन खर्च किया गया है। इसके जवाब में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थापना के लिए तय मानकों की जानकारी दी।
जब विधायक बोहरा ने दोबारा यह सवाल किया कि आदर्श आंगनबाड़ी केंद्रों पर कितना बजट खर्च हुआ है, तो दीया कुमारी ने इसे मूल प्रश्न से अलग बताते हुए कहा कि इस पर अलग से जानकारी दी जाएगी। विधायक ने सरकार पर इस दिशा में खर्च न करने का आरोप लगाया, जिस पर दीया कुमारी ने स्पष्ट किया कि सरकार ने 365 आदर्श आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए वित्तीय स्वीकृति जारी की है।
नंदीशालाओं के बजट पर भी हुआ सवाल-जवाब
चित्तौड़गढ़ जिले में नंदीशालाओं के बजट को लेकर विधायक श्रीचंद कृपलानी ने सवाल उठाया। उन्होंने पूछा कि चित्तौड़गढ़ में नंदीशालाओं से जुड़े आवेदन लंबित क्यों हैं और उनकी वर्तमान स्थिति क्या है?
इसके जवाब में मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि जिले में कई आवेदकों के मापदंड पूरे न करने के कारण उनके आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं। सरकार इस दिशा में काम कर रही है और उचित मापदंड पूरे करने वाले आवेदनों पर विचार किया जाएगा।
पढ़ें ये खबरें
- आगामी पर्व-त्योहारों, पुलिस भर्ती परीक्षा समेत महत्वपूर्ण आयोजनों को लेकर सीएम ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों के दिए सख्त निर्देश
- MP Road Accident: गुना में ऑटो पलटने से महिला मजदूर की गई जान, बैतूल में खाई में गिरी कार… युवती की मौत
- CG News : नोवा स्पंज आयरन प्लांट में हादसा, खौलता लोहा गिरने से चार कर्मचारी झुलसे, बिना सुरक्षा जैकेट काम कराने का आरोप
- कातिल साला: बेटे की शादी के लिए जीजा-बहन से मांगे पैसे, मना करने पर गला रेतकर दी दर्दनाक मौत
- Sex Racket का भंडाफोड़ : किराए के मकान में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस हिरासत में आठ महिलाएं, रैकेट चलाने वाली महिला और एक ग्राहक
