Rajasthan News: राजस्थान के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू (JLN) अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ और रेजिडेंट डॉक्टरों के बीच विवाद बढ़ते-बढ़ते हाथापाई तक पहुंच गया। विवाद की शुरुआत डॉक्टर चंद्रप्रकाश द्वारा नर्सिंग स्टाफ को संक्रमण से बचाव के लिए मास्क और टोपी पहनने की सलाह देने से हुई, जिसे लेकर नर्सिंग स्टाफ ने नाराजगी जताई। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने हड़ताल शुरू कर दी।

विवाद की वजह क्या थी?
नर्सिंग स्टाफ का आरोप है कि डॉक्टर चंद्रप्रकाश ड्यूटी पर न होते हुए भी देर रात नर्सिंग स्टाफ इंचार्ज रजना को फोन कर कर्मचारियों की जानकारी मांग रहे थे, जबकि उस समय महिला नर्सिंग स्टाफ ड्यूटी पर थी। इसे लेकर आपत्ति जताने पर डॉक्टर नाराज हो गए। अगले दिन जब डॉक्टर ने स्टाफ को मास्क और टोपी पहनने के लिए कहा तो बात बढ़ गई और झगड़ा हो गया।
डॉक्टर का आरोप – नर्सिंग स्टाफ ने किया हमला
डॉक्टर चंद्रप्रकाश ने दावा किया कि नवजात शिशु इकाई में संक्रमण रोकने के लिए उन्होंने नर्सिंग स्टाफ को मास्क और टोपी पहनने को कहा था, लेकिन स्टाफ ने उग्र होकर उन पर नुकीली चीज से हमला कर दिया। यह घटना अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और स्थिति को सामान्य करने की कोशिश कर रहा है।
नर्सिंग स्टाफ ने दिया अल्टीमेटम
इस विवाद के कारण नर्सिंग स्टाफ और रेजिडेंट डॉक्टरों दोनों ने काम का बहिष्कार कर दिया, जिससे अस्पताल की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हुईं। हालांकि, दोनों पक्षों के बीच सहमति बनने के बाद हड़ताल को शाम 6 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। नर्सिंग स्टाफ का कहना है कि अगर शाम 6 बजे तक FIR दर्ज नहीं हुई, तो वे फिर से हड़ताल पर जाएंगे। प्रशासन मामले को शांत करने और हड़ताल समाप्त कराने के प्रयास में जुटा हुआ है।
पढ़ें ये खबरें
- बीजेपी पार्षद के हत्यारे गिरफ्तार: आरोपियों के पास से हथियार बरामद, गोली मारकर उतारा था मौत के घाट
- गंगा नदी में इफ्तार पार्टी करने वाले 14 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज
- साइक्लिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन : रजनी सिंह कंवर को मिला ‘छत्तीसगढ़ महतारी अलंकरण सम्मान 2026’
- दुखद: शादी से 10 दिन पहले सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, इकलौते बेटे के निधन से मातम में बदली खुशियां
- गवाह करेगा गुनाहों का पर्दाफाश! मुस्कान और साहिल के जुर्म का होगा हिसाब, सौरभ हत्याकांड मामले में कोर्ट कल सुना सकता है फैसला
