Rajasthan News: राजस्थान के अलवर जिले के जेकेनगर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां वॉक पर निकली एक युवती पर 10 कुत्तों ने हमला कर दिया। युवती मोबाइल पर बात करते हुए सड़क से गुजर रही थी, तभी अचानक पीछे से कुत्तों का झुंड दौड़ पड़ा और उसे घेर लिया।

चीख-पुकार के बाद बची जान
करीब 15 से 20 सेकंड तक कुत्तों ने उसे घेरे रखा, जिसके दौरान उन्होंने युवती को कई जगह काट लिया। घबराई हुई युवती ज़मीन पर गिर गई और खुद को बचाने की कोशिश करने लगी, लेकिन कुत्ते लगातार हमला करते रहे। युवती की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और किसी तरह उसे कुत्तों से छुड़ाया।
सीसीटीवी में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम
यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। बताया जा रहा है कि युवती को 8 जगह पर गंभीर घाव आए हैं। हमले के बाद वह इतनी डरी हुई थी कि घर पहुंचने के बाद भी कांप रही थी और सदमे में थी।
नगर निगम पर उठे सवाल
स्थानीय पार्षदों का कहना है कि इलाके में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। कई बार नगर निगम से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोग इस समस्या से परेशान हैं और जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं।
पढ़ें ये खबरें
- छत्तीसगढ़ को मिली 15वें वित्त आयोग की 404 करोड़ की राशि, नगरीय निकायों में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार
- CG News : 21 जिलों के निरीक्षण में खामियां उजागर, राज्य खाद्य आयोग ने विभागों को दिए सख्त निर्देश
- 5 चेहरे पर लिए 450 SIM: ‘ऑपरेशन फेस’ से फर्जी सिम नेटवर्क का फूटा भांडा, दंपति समेत 3 गिरफ्तार, UP तक जुड़े तार
- मौत निगल गई जिंदगीः ड्यूटी से लौट रहा था रेलवे कर्मी, तभी हुआ कुछ ऐसा कि चली गई जान…
- CM डॉ. मोहन ने केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
