Rajasthan News: जयपुर जिले में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जनवरी 2025 की मतदाता सूची के आधार पर 48,24,379 मतदाताओं का सत्यापन होगा। इसमें शहरी क्षेत्र में 23,29,644 और ग्रामीण क्षेत्र में 24,93,735 मतदाता शामिल हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी ने बताया कि उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित, आधुनिक बनाना है- मृत, स्थानांतरित, दोहरे नाम हटाना और पात्र नए मतदाताओं को जोड़ना। घर-घर सत्यापन 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलेगा। बीएलओ (Booth Level Officers) प्रत्येक घर जाएंगे। 2002 की मतदाता सूची में नाम होने पर ऑनलाइन वेरिफिकेशन होगा, दस्तावेज जरूरी नहीं। बीएलओ अपनी मर्जी से किसी का नाम नहीं हटा सकेंगे।
चरणबद्ध कार्यक्रम
- फार्म प्रिंटिंग व बीएलओ प्रशिक्षण: 28 अक्टूबर – 3 नवंबर 2025
- घर-घर सत्यापन: 4 नवंबर – 4 दिसंबर 2025
- दावे-आपत्तियों का निस्तारण: 9 दिसंबर 2025 – 8 जनवरी 2026
- अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन: 7 फरवरी 2026
पहचान के लिए मान्य 12 दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट
- जन्म प्रमाण पत्र
- स्थायी निवास प्रमाण पत्र
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- सरकारी/पीएसयू आईडी
- पेंशन भुगतान आदेश
- वन अधिकार पत्र
- परिवार रजिस्टर
- भूमि/मकान आवंटन प्रमाण पत्र
- नागरिक रजिस्टर
पढ़ें ये खबरें
- RR vs RCB IPL 2026 : राजस्थान के रजवाड़ों का जलवा, बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, ध्रुव जुरेल और वैभव सूर्यवंशी ने खेली तूफानी अर्धशतकीय पारी
- Assam Election 2026 : मंत्री ओपी चौधरी ने असम चुनाव में भाजपा की जीता का किया बड़ा दावा, कहा- NDA की लहर नहीं, सुनामी है…
- मुआवजे की जंग: केन-बेतवा विस्थापितों का फूटा गुस्सा, ‘चिता आंदोलन’ हटाने पहुंची पुलिस को लोगों ने दौड़ाया
- रफ्तार ने लगाया जिंदगी पर ब्रेक! ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से फेरी व्यवसायी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
- Bihar Politics: नीतीश के शपथ लेते ही सियासी हलचल तेज, राजद ने घोषित किया अपना उम्मीदवार
