Rajasthan News: राजस्थान के बाड़मेर जिले में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) जीवनलाल खत्री द्वारा एक हेड कांस्टेबल को कथित तौर पर थप्पड़ मारने की घटना ने विवाद खड़ा कर दिया है। इस मामले में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) सांसद हनुमान बेनीवाल और कांग्रेस सांसद उम्मेदा राम बेनीवाल ने शनिवार को निष्पक्ष जांच की मांग की है।

हेड कांस्टेबल रामूराम मेघवाल, जो दलित समुदाय से हैं और डीएसपी के ड्राइवर के रूप में कार्यरत थे, ने आरोप लगाया कि गुरुवार रात धनाऊ इलाके में जांच के बाद लौटते समय डीएसपी से उनका विवाद हो गया। मेघवाल के मुताबिक, विरोध करने पर डीएसपी ने गाड़ी रुकवाकर उन्हें थप्पड़ मारा। उन्होंने सोशल मीडिया पर जारी ऑडियो में दावा किया कि वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले को दबाने और उन्हें समझौता करने के लिए दबाव डाला। मेघवाल ने कहा, “मुझे विभाग में अलग-थलग किया जा रहा है और ऐसे माहौल में काम करना मुश्किल हो गया है।”
वहीं, डीएसपी खत्री ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मेघवाल लापरवाही से गाड़ी चला रहे थे, जिसके बाद उन्होंने वाहन रुकवाकर दूसरी व्यवस्था की। खत्री का दावा है कि वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में मामला सुलझ गया था, लेकिन अब मेघवाल बाहरी प्रभाव में आकर झूठे आरोप लगा रहे हैं। जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा ने मामले की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को जांच सौंपने की बात कही है।
सांसद हनुमान बेनीवाल ने इस घटना को पुलिस के आचरण पर सवाल उठाने वाला बताया और कहा, “एक अधिकारी का अपने कर्मचारी के साथ ऐसा व्यवहार निंदनीय है और सरकार की नीतियों पर भी सवाल खड़ा करता है।
पढ़ें ये खबरें
- CG Crime News : अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार, 6 बाइक बरामद
- BJP मंडल उपाध्यक्ष की गुंडागर्दी: रिटायर्ड शिक्षक से मारपीट, ढाबे में की तोड़फोड़, पुलिस ने पीड़ितों पर भी की FIR
- Today’s Top News : CM साय ने पेट्रोल-गैस की कालाबाजारी पर कड़ी करवाई के दिए निर्देश, पूर्व डिप्टी CM के बेटे-बहू और पोती की हत्या के मामले में 3 आरोपी बरी, हिरण का मांस पकाने मामले में रिसॉर्ट मैनेजर समेत 4 गिरफ्तार, सेंट्रल जेल में कैदी को स्पेशल ट्रीटमेंट मामले में 2 प्रहरी सस्पेंड, डिब्बों में डीजल देने पर रोक… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- मोतिहारी में पिकअप-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, एक गंभीर
- ‘किसान विरोधी है भाजपा,’ अखिलेश यादव का सरकार पर हमला, किसानों को धोखा देने का आरोप लगाते हुए कही दी बड़ी बात

