Rajasthan News: अजमेर. ईडी की टीम ने केकड़ी शहर में हवाला कारोबार से जुड़े तीन व्यापारियों के पांच ठिकानों पर छापेमारी की. अचानक हुई इस कार्रवाई से व्यापारिक जगत में हड़कंप मच गया. कई कारोबारी दहशत में फरार हो गए.
ईडी की करीब (दर्जनभर गाड़ियों) का काफिला सुबह 6 बजे केकड़ी पहुंचा. टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर छापा मारा, इसमें पुराने अस्पताल रोड पर एक कारोबारी के ठिकाने पर दबिश, घंटाघर के पास पेच की गली में दूसरे कारोबारी के घर छापा और एक व्यापारी के ऑफिस, उगाई टोल नाके के पास फैक्ट्री और फार्म हाउस की तलाशी की है.

पेच की गली में हवाला कारोबारी के घर ताला लगा हुआ था. ईडी की टीम ने काफी देर तक परिवार के सदस्यों का इंतजार किया, लेकिन जब कोई नहीं आया तो सिटी पुलिस की मदद से ताला तोड़ा गया और जांच शुरू की गई.
फर्जी बिलों से करोड़ों का घोटाला!
सूत्रों के अनुसार, हवाला कारोबारियों ने फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों का राजस्व नुकसान किया है. ईडी टीमों ने विदेशी पैसों के लेन-देन की जांच शुरू कर दी है. छापेमारी के दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए हैं, जिनकी गहनता से जांच की जा रही है. कारोबारी और उनके परिवार के सदस्यों से पूछताछ जारी है और उन्हें फिलहाल घर से बाहर जाने की अनुमति नहीं है.
पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
गत शुक्रवार को भी एक हवाला कारोबारी के ठिकाने पर छापा मारा गया था. मंगलवार को जिन व्यापारियों पर कार्रवाई हुई, उनमें से एक का परिवार मालपुरा में एक धार्मिक आयोजन में शामिल था. सूत्रों के अनुसार, इस आयोजन परकरोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं.
पढ़ें ये खबरें
- Jaipur News: जयपुर में हिस्ट्रीशीटर दंपती पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन से हटाया गया अतिक्रमण
- कलायत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ सम्मानित, एसडीएम ने प्रशंसा-पत्र देकर बढ़ाया उत्साह
- Pachpadra Refinery Politics: गहलोत बनाम मदन राठौड़; फोटो वार से गरमाया राजस्थान का सियासी पारा
- पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना: हरियाणा में 2 KW सोलर पर ₹1.10 लाख तक की सब्सिडी, डीसी अपराजिता ने किया आवेदन का आह्वान
- भू-विवाद ने पकड़ा हिंसक रूप, महिलाओं सहित 12 लोग लहूलुहान
