Rajasthan News: राजस्थान में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से हुई बारिश के बाद ठंड ने फिर से दस्तक दे दी है। प्रदेश के कई इलाकों में सर्द हवाएं चल रही हैं, जिससे ठंड और बढ़ने की संभावना है। हालांकि, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड से कुछ राहत मिलने की उम्मीद जताई है।

शुष्क रहा शनिवार का मौसम
पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहा। सीकर जिले का फतेहपुर 3.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा, जबकि बाड़मेर 29.0 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे गर्म दर्ज किया गया।
राजस्थान के प्रमुख शहरों का तापमान
- करौली: 4.3°C
- दौसा: 4.6°C
- माउंट आबू: 5.2°C
- चूरू: 5.6°C
- लूणकरणसर: 5.7°C
- सीकर: 6.0°C
- डबोक: 6.6°C
- चित्तौड़गढ़: 6.7°C
- अंता: 6.9°C
- नागौर: 7.1°C
- वनस्थली: 7.3°C
- जयपुर: 10.6°C
आने वाले दिनों का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य बना रहेगा, जबकि शेखावाटी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। आगामी 48 घंटों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है। राहत की बात यह है कि फिलहाल प्रदेश में शीतलहर चलने की कोई संभावना नहीं है।
पढ़ें ये खबरें
- हाईकोर्ट का अहम फैसला, 350 दिन की देरी से दायर से राज्य सरकार की अपील को किया खारिज
- कानून के घर देर है, अंधेर नहींः 7 साल बाद बच्चे के हत्यारे को मिली उम्रकैद की सजा, जानिए शातिर ने कैसे दिया था कांड को अंजाम…
- रात 11 बजे विधानसभा पहुंचे पीसीसी चीफ: जीतू पटवारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म करने BJP के इशारे पर खोला गया सचिवालय
- KKR vs SRH IPL 2026 : हैदराबाद ने कोलकाता को 65 रन से दी करारी शिकस्त, 16 ओवर में ढेर हुई टीम; उनादकट ने झटके 3 विकेट
- ‘भविष्य में विश्व युद्ध का योग बन रहा है’, पंडोखर सरकार का बड़ा दावा, कहा- आगे वॉर रोकने में सनातन और भारत की खास भूमिका रहेगी
