Rajasthna News: राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस संगठन ने बूथ लेवल एजेंट (BLA) की नियुक्ति पर फोकस बढ़ा दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा और एआईसीसी प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने बीएलए नियुक्तियों की समीक्षा बैठक की। जिन विधानसभा क्षेत्रों में नियुक्ति अधूरी है वहां विधायक, प्रत्याशी और प्रभारियों से सात दिन में काम पूरा करने को कहा गया है।

बैठक में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, एआईसीसी सचिव सह प्रभारी चिरंजीव राव और ऋत्विक मकवाना भी मौजूद रहे। डोटासरा ने दावा किया कि भाजपा से ज्यादा बीएलए कांग्रेस ने नियुक्त किए हैं और अगले सात दिन में सभी 52 हजार बूथों पर नियुक्तियां पूरी कर ली जाएंगी।
उन्होंने बताया कि वोट चोर, गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान को लेकर जिला और विधानसभा स्तर पर प्रभारी नियुक्त हो चुके हैं। परिसीमन का गजट नोटिफिकेशन जारी होने के सात दिन के भीतर वार्ड कमेटियां गठित की जाएंगी। वहीं निर्वाचन आयोग ने SIR की कार्रवाई शुरू कर दी है जिसके लिए कांग्रेस जल्द ही कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर लगाएगी।
बैठकें और अभियान की रूपरेखा
इस अभियान को लेकर 13 सितम्बर को सुबह 11 बजे पीसीसी मुख्यालय, इंदिरा गांधी भवन में जिला प्रभारियों, जिला अध्यक्षों और अभियान प्रभारियों की बैठक होगी। दोपहर 3 बजे विधानसभा स्तर पर ब्लॉक, मंडल, नगर और बूथ पदाधिकारियों की बैठक होगी। पहले चरण में पदाधिकारी खुद हस्ताक्षर करेंगे और फिर कार्यकर्ता घर-घर जाकर आम लोगों से हस्ताक्षर कराएंगे। जुटाए गए हस्ताक्षर राष्ट्रपति और चुनाव आयोग को सौंपे जाएंगे।
पढ़ें ये खबरें
- MP TOP NEWS TODAY: VIT यूनिवर्सिटी के खिलाफ NHRC ने की FIR, भोजशाला पहुंचे HC जज, मंत्री ने बुझाई खेत की आग, कानूनी खौफ में प्रेमी बना दूल्हा, कार में मासूम की जिंदा जलकर मौत, एक क्लिक में पढ़ें सभी बड़ी खबरें
- हवस, हत्या और हवालातः प्रेमी के साथ न्यूड थी युवती, छोटी बहन ने देखा तो सुला दी मौत की नींद, हैरान कर देगी कत्ल का कहानी
- Bihar Top News 28 march 2026: राजस्व कर्मियों का प्रदर्शन, पटना में लगे पोस्टर, विद्यालय में बड़ी डकैती, TRE- 4 की भर्ती को लेकर फिर आंदोलन तैयारी, घोड़े चेतक संग वायरल हुए अनंत सिंह, सभी खबरें पढ़ें एक क्लिक पर…
- बालको मेडिकल सेंटर में ‘दा विंची Xi’ रोबोटिक सिस्टम की स्थापना, अब प्रदेश में ही होगी उन्नत कैंसर सर्जरी
- CG Crime News : अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार, 6 बाइक बरामद
