Rajasthan News: कनवास क्षेत्र के लोढाहेड़ा, गंगापुर, गुंजारा, सामरिया और सिमलिया जैसे गांवों में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने मंगलवार देर रात रात्रि चौपाल लगाई। सर्द मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और अपनी समस्याएं रखीं।

किसानों ने बताया कि खाद की कालाबाजारी खुलेआम हो रही है। कई विक्रेता तय दर से ज्यादा पैसे वसूल रहे हैं। शिकायत पर मंत्री नागर ने कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक अतीश कुमार शर्मा से फोन पर बात की और निर्देश दिए कि निजी विक्रेताओं के स्टॉक को तत्काल रोका जाए। अब आगे से खाद वितरण कृषि पर्यवेक्षक और राजस्व अधिकारियों की मौजूदगी में ही होगा।
मंत्री ने यह भी कहा कि किसानों पर अनावश्यक दबाव न बने और केवल खाद बिक्री पर ही ध्यान दिया जाए ताकि वास्तविक जरूरतमंदों को राहत मिल सके।
इस दौरान टोल्या और मामोर गांवों की महिलाओं ने राशन नहीं मिलने की शिकायत की। इस पर मंत्री ने जिला रसद अधिकारी कुशाल बिलाला को निर्देश दिए कि मौके पर शिविर लगाकर शिकायतों का निस्तारण किया जाए। साथ ही, उन्होंने राशन डीलरों की अनियमितताओं की जांच के भी आदेश दिए। ग्रामीणों की शिकायत पर मंत्री ने जल संसाधन विभाग के पिछले दो वर्षों के कार्यों की गुणवत्ता जांचने के निर्देश भी जारी किए।
पढ़ें ये खबरें
- माओवाद प्रभावित 10 जिलों में ‘ग्रामोदय योजना’ तेज: ओडिशा सरकार ने कलेक्टरों को दिए सख्त निर्देश
- अंजड़ पेयजल घोटाला: पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सहित 10 लोगों पर EOW ने दर्ज की FIR, पाइपलाइन बिछाई लेकिन घरों तक नहीं पहुंचा पानी
- Rajasthan Drug Alert: राजस्थान में इन 2 दवाओं पर लगा बैन, क्वालिटी टेस्ट में हुई फेल, देखें कहीं आपके घर में तो नहीं?
- अटारी-वाघा बॉर्डर पर 27 श्रद्धालु रोके गए, वीजा होने के बावजूद नहीं मिली पाकिस्तान जाने की अनुमति
- देश के फौजी ठिकानों का पाकिस्तान में कर दिया लाइव टेलिकास्ट ! ISI और बब्बर खालसा की आतंकी साजिश नाकाम, पंजाब-दिल्ली से 11 गिरफ्तार
