Rajasthan News: सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ कस्बे में एक निजी फिजियोथेरेपिस्ट सेंटर के शौचालय में कैमरे लगे होने की शर्मनाक घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस सेंटर में काम करने वाले एक डॉक्टर का नाम इस मामले से जुड़ा है।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिलने के बाद, पुलिस उपाधीक्षक दिलीप मीना के नेतृत्व में एक टीम ने फिजियोथेरेपिस्ट सेंटर पर छापा मारा। शौचालय से एक कैमरा और डॉक्टर के बैग से पेन ड्राइव जब्त की गई। इन पेन ड्राइव और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

बाथरूम में कैमरा लगाकर वीडियो बनाता था डॉक्टर
लक्ष्मणगढ़ पुलिस उपाधीक्षक दिलीप मीना ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक डॉक्टर बाथरूम में कैमरा लगाकर महिलाओं का वीडियो बना रहा है। एक महिला स्टाफ को शक हुआ कि डॉक्टर अश्लील वीडियो बना रहा है। जब महिला ने डॉक्टर के केबिन में रखे बैग की जांच की, तो उसमें एक पेन ड्राइव मिली। घर जाकर उसने पेन ड्राइव चेक की, जिससे उसे अश्लील वीडियो मिले। इसके बाद महिला ने इस बारे में पुलिस में शिकायत की।
पुलिस की कार्रवाई और जब्त सामग्री
पुलिस ने अस्पताल में छापेमारी की और एक कैमरा तथा चार-पांच पेन ड्राइव जब्त कीं। इन पेन ड्राइव में कुछ आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं। पुलिस ने बताया कि स्टाफ फिलहाल बयान देने से इंकार कर रहा है, लेकिन मामला दर्ज होने के बाद सभी संबंधित लोगों से पूछताछ की जाएगी। इस मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ें ये खबरें भी
- रांची में भीषण हादसा, मेला में ‘काल’ बनकर दौड़ी बेकाबू कार, दर्जन भर से अधिक लोगों को रौंदा, 2 की मौत
- नकल करते पकड़े गए तो साल होगा बर्बाद ! एडिशनल सब्जेक्ट से नहीं होंगे पास, CBSE ने 10वीं, 12वीं के लिए और सख्त किए नियम
- IPL 2026 के सभी कप्तानों की लिस्ट आ गई सामने, जानिए किसके हाथों में होगी किस टीम की कमान?
- TRE-4 रिजल्ट की मांग तेज: 18 मार्च तक नतीजे नहीं आए तो पटना की सड़कों पर उतरेंगे अभ्यर्थी : छात्र नेता दिलीप कुमार
- फिल्म ‘दृश्यम’ की तर्ज पर पिता ने बेटी और उसके प्रेमी का किया कत्ल, आँखों के सामने ही कातिल, पुलिस को लग गए 39 दिन
