Rajasthan News: एसओजी ने फर्जी फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (एफएमजीई) प्रमाणपत्र रैकेट की जांच में 20 और डॉक्टरों को रडार पर लिया है। राजस्थान मेडिकल काउंसिल (आरएमसी) में जमा रिकॉर्ड की गहन पड़ताल के दौरान इन डॉक्टरों के नाम संदिग्ध सूची में सामने आए हैं। अब एजेंसी वर्ष 2018 से अब तक मेडिकल काउंसिल से जुड़े रहे अधिकारियों की नियुक्तियों और उनकी भूमिका की भी जांच करेगी।

जांच में सामने आया है कि इस नेटवर्क में दो अलग-अलग गिरोह सक्रिय थे। पहला गिरोह पहले ‘जैकेट गैंग’ के नाम से जाना जाता था, जो बाद में कथित रूप से फर्जी एफएमजीई प्रमाणपत्र तैयार कराने के धंधे में उतर गया। दूसरा गिरोह मेडिकल काउंसिल से जुड़े दस्तावेजों की प्रोसेसिंग और सत्यापन में कथित तौर पर सेटिंग कराने में लगा था।
एसओजी इस मामले में पहले ही दो आरोपियों भाना राम माली उर्फ भानू और इंद्रराज सिंह गुर्जर को गिरफ्तार कर चुकी है। प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि विदेश से एमबीबीएस करने वाले ऐसे अभ्यर्थियों को टारगेट किया गया, जो एफएमजीई स्क्रीनिंग टेस्ट पास नहीं कर पाए थे। आरोप है कि फर्जी प्रमाणपत्रों के जरिए इन्हें आरएमसी से इंटर्नशिप दिलाई गई। जांच एजेंसी आरएमसी में जमा एफएमजीई प्रमाणपत्रों के ले-आउट, सीरियल नंबर, फॉन्ट, डिजिटल सील और हस्ताक्षरों का क्रॉस वेरिफिकेशन कर रही है। साथ ही जब्त मोबाइल, लैपटॉप और ई-मेल खातों से डिजिटल टेम्पलेट और चैट ग्रुप्स की भी पड़ताल जारी है।
पढ़ें ये खबरें
- ‘मुख्यमंत्री जी से लेकर मंत्री तक ने…’, बारिश से बर्बाद फसलों के मुआवजे को लेकर अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा, किसान विरोधी बताते हुए जो कहा…
- क्या राहुल का भी होगा उद्धव जैसा हाल ! महाराष्ट्र सीएम फडणवीस ने गांधी परिवार के ‘युवराज’ को लेकर कहा – “कांग्रेस में राहुल को हटाने की चल रही पूरी तैयारी”
- एसपी भूपेंद्र सिंह ने अपराध समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश, लंबित मामलों के निपटारे पर जोर
- कैप्टन अभिमन्यु भाईचारा स्नेह मिलन में क्या बोल गए? समाज, नेतृत्व और युवा शक्ति पर बोले कैप्टन अभिमन्यु, एकता और सही दिशा पर दिया जोर
- MLC उपचुनाव: 9 महीने जेल में रहने वाले कन्हैया प्रसाद पर JDU ने खेला दांव, भोजपुर-बक्सर के रण में राजद से होगी कांटे की जंग
