Rajasthan News: भिवाड़ी के कहरानी औद्योगिक क्षेत्र में गुजरात एटीएस, जयपुर एसओजी और भिवाड़ी पुलिस ने छापेमारी कर नींद की नकली दवा बनाने की फर्जी फैक्ट्री का खुलासा किया।
टीम ने छापेमारी में करीब 22 किलो नींद की दवा में इस्तेमाल होने वाले केमिकल, टैबलेट व मशीनें जब्त की हैं। इसकी कीमत 32.56 करोड़ रु. बताई गई है। ये नकली दवाएं गुजरात के रास्ते कई राज्यों और अमेरिका-कनाडा तक सप्लाई होती थीं। टीम ने यूपी के 3 केमिकल इंजीनियरों को गिरफ्तार किया है।

गुजरात पुलिस को इनपुट मिला था कि कहरानी औद्योगिक क्षेत्र के प्लॉट नंबर एच/ 13-डी में एपीएल फामकिम नाम की कंपनी में नशीली और नकली नींद की दवा बन रही है। प्लांट से करीब 4.8 किग्रा. अल्प्राजोलम और 17 किग्रा. टेमाजैपाम, पैराजेपाम, सनसेट यैलो मिश्रण सीज किया है। फैक्ट्री के लिए बंद पड़ी एक कंपनी के परिसर को एक महीने पहले ही किराए पर लिया था। यहां गुपचुप मशीने लगाकर नीद की दवा अल्प्राजोलम मिश्रण बनाते थे। जो गुजरात भेजकर टेबलेट की शक्ल में बेचा जाता था।
मामले में भिवाड़ी पुलिस ने एनडीपीएस में मामला दर्ज करते हुए उत्तर प्रदेश के गांव तेवर (वाराणसी) निवासी केमिस्ट कृष्णा पुत्र श्रीयादव, आगरा की राजामंडी निवासी अंशुल शास्त्री पुत्र अनिल कुमार और गांव भैरूपुर, संत रविदास नगर निवासी अखिलेश मौर्या पुत्र पारसनाथ मौर्य को गिरफ्तार किया है।
तीनों से पूछताछ की जा रही है। 6 माह खुशखेड़ा में चलाई फैक्ट्री, तीनों युवक केमिकल इंजीनियरः भिवाड़ी में कई फार्मास्युटिकल कंपनी कार्यरत हैं। इसीलिए आरोपियों ने यहां प्लांट लगाए थे। कहरानी से पहले आरोपियों ने करीब 6 माह तक खुशखेड़ा में प्लांट भी चलाया। उक्त प्लॉट बिकने के बाद कहरानी में भादरी निवासी फारुख के प्लॉट को 60 हजार रुपए महीने में किराये पर लिया था।
पकड़े गए तीनों युक्कों ने केमिकल इंजीनियरिंग में एमटेक किया हुआ है। वे गुजरात की कंपनियों के जरिये दवा बाजार में खपाते थे। चूंकि यह स्टॉक रिकार्ड पर नहीं था, इसके जरिये करोड़ों रुपए की काली कमाई की जा रही थी। आशंका है कि ये दवाएं मुंबई-दिल्ली और मेट्रो शहरों की रेव पार्टियों में भी नशीले मिश्रण के रूप में सप्लाई किए जाते हैं।
पढ़ें ये खबरें
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 4 March: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- National Morning News Brief: पीएम मोदी के यूट्यूब पर हुए 30 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स; PAK एक्सपर्ट बोला- मुस्लिम देश अब इजराइल को अपना माई-बाप मान लें; राज्यसभा चुनाव: नितिन नबीन जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट; न्यायिक प्रक्रिया में AI के दुरुपयोग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट
- Bihar Morning News : राज्यसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन की बैठक, मुख्यमंत्री आवास पर एनडीए नेताओं का जमावड़ा, तेज प्रताप यादव के आवास पर रंगोत्सव, एक नजर आज के होने वाले बड़े कार्यक्रमों पर…
- CG Teacher Suspend : स्कूल में शराब पीकर आना शिक्षक को पड़ा भारी, DEO ने किया निलंबित
- CG Accident News : खारून नदी पुल पर ऑयल टैंकर पलटा, दुर्ग-रायपुर मार्ग पर लगा जाम
