Rajasthan News: मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने बजट घोषणाओं में प्रदेश के किसानों को विदेश में होने वाली हाईटेक कृषि सिखाने के लिए विेदेश भ्रमण की घोषणा की थी। इसी घोषणा अनुरूप प्रदेश के 100 युवा प्रगतिशील कृषक नॉलेज एनहांसमेन्ट प्रोग्राम के तहत इजराइल सहित अन्य देशों में कृषि भ्रमण के लिए जायेंगे। भ्रमण के लिए कृषि एवं पशुपालन में विशेष उपलब्धि में पहचान बनाने वाले सम्मानित प्रगतिशील किसानों एवं पशुपालकों का चयन किया जायेगा।

आयुक्त उद्यानिकी जयसिंह ने बताया कि चयन के लिए किसान स्वयं राज किसान साथी पोर्टल पर 10 सितम्बर तक आवेदन कर सकेंगे। कार्यक्रम के चयन की प्रक्रिया के लिए सभी जिलों के लिए गाईडलाईन जारी कर दी है।
उन्होंने बताया कि 50 साल से कम आयु वाले कृषक जो पंचायती राज संस्था, सहकारी संस्था, वाटर यूजर एसोसिशन, कृषि मंडी आदि में पिछले 10 वर्षों से किसी पद पर रहा हो या एफपीओ का सदस्य हो। कृषक का पासपोर्ट होना जरूरी है। किसान के नाम एक हैक्टेयर भूमि हो जिस पर वह पिछले 10 साल से खेती कर रहा हो।
खेती में किसान द्वारा उच्च कृषि तकनीक संरक्षित खेती, सूक्ष्म सिंचाई, मल्चिंग, सौर ऊर्जा पम्प, ड्रोन फर्टिगेशन, ऑटोमेशन और फार्म पौण्ड आदि अपनाई जा रही हो। पशुपालन क्षेत्र से जुड़ा होने पर सम्बन्धित का हाईटेक तरीके से 10 साल से गाय, भैंस आदि से किसी भी डेयरी से जुड़ा हो। भ्रमण के दौरान किसान कम भूमि और कम पानी में बेहतर खेती और उन्नत तरीके से पशुपालन करना सीखेंगे।
पढ़ें ये खबरें भी
- सुप्रीम कोर्ट ने कलकत्ता हाई कोर्ट को 3 जजों का पैनल गठित करने को कहा, बोला- “अगर स्टेट मशीनरी फेल होती है, तो हम देखते है”
- MP Morning News: मोहन कैबिनेट की बैठक, नए सूचना आयुक्त लेंगे शपथ, विधानसभा की नवगठित समितियों की पहली मीटिंग, इंदौर में कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, भोपाल में समाजवादी पार्टी के बैठक, शाजापुर में बिजली रहेगी गुल
- National Morning News Brief: तमिलनाडु में 9 पुलिसकर्मियों को मौत की सजा; मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव खारिज; ईरान को एक और बड़ा झटका, मारे गए IRGC इंटेलिजेंस चीफ; पीएम मोदी बोले -पार्टी हमारे लिए मां की तरह; अडानी के खिलाफ वेदांता सुप्रीम कोर्ट पहुंची
- 07 April History : फ्रांस ने वेनिस के खिलाफ छेड़ा युद्ध, प्रसिद्ध सितार वादक पंडित रवि शंकर और अभिनेता जितेंद्र का जन्म, विश्व स्वास्थ्य संगठन का गठन… जानिए आज के दिन की अहम घटनाएं
- दरोगा ने ले ली अपनी ही जान, 15 दिन पहले ही संभाली थी थाने की कमान, घटना को सुनकर परिजन भी हो गए हैरान

