Rajasthan News: राजस्थान के सांचौर में नेशनल हाईवे 68 पर सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में महिला कॉन्स्टेबल चूकी खींचड़ (37) की मौत हो गई. डीएसपी ऑफिस में तैनात चूकी सुबह पति प्रकाश के साथ मंदिर दर्शन के लिए गई थीं. लौटते समय उन्होंने पति को एक दुकान पर उतारा और खुद ड्यूटी के लिए निकल पड़ीं. लेकिन बिलाल अस्पताल के सामने तेज रफ्तार ट्रॉले ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. हादसे की खबर मिलते ही पुलिस फोर्स और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए.
परिवार में गहरा सदमा
चूकी खींचड़ की शादी 2005 में प्रकाश खींचड़ से हुई थी. उनके 16 वर्षीय बेटे कुलदीप की पढ़ाई जोधपुर में चल रही है और 11 साल की बेटी कल्पना गांव में रहती है. अचानक हुए इस हादसे ने पूरे परिवार और पुलिस विभाग को शोक में डुबो दिया.
राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. देर शाम चूकी खींचड़ का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव डूंगरी में राजकीय सम्मान के साथ किया गया. अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे.
पढ़ें ये खबरें
- सियाचिन की जमा देने वाली ठंड हो या फिर… CM योगी टाइम्स सम्मान में हुए भावुक, कहा- सेना का त्याग शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता
- ‘डामर’ नहीं, भ्रष्टाचार बिछाया है: कागजों पर चमचमाती सड़कें दिखाकर फर्जी इनवॉइस का खेल, 18 करोड़ का महाघोटाला उजागर! EOW का बड़ा एक्शन
- मित्तल हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मेहरबान ! : मरीज के परिजन से की थी अवैध वसूली, जांच में दोषी के बाद भी अब तक नहीं हुई कार्रवाई
- CSK vs DC IPL 2026 : चेन्नई ने दिल्ली को 23 रन से हराया, सैमसन ने जड़ा शतक, ओवर्टन ने झटके 4 विकेट
- बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दो भाइयों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा घायल
