Rajasthan News: राजस्थान के उदयपुर जिले में सोमवार को एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। खेरवाड़ा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-48 पर स्वागत वाटिका रोड के पास एक तेज रफ्तार गैस टैंकर आगे चल रहे ट्रोले से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि टैंकर का कैबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसका चालक अंदर ही फंस गया।

हादसे की जानकारी मिलते ही खेरवाड़ा पुलिस और नेशनल हाईवे पेट्रोलिंग टीम तुरंत मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद कैबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला गया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण वाहन के अचानक ब्रेक लगाना सामने आया है। हालांकि, राहत की बात यह रही कि गैस टैंकर से कोई रिसाव नहीं हुआ, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। हादसे के चलते हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए धीरे-धीरे ट्रैफिक को सुचारू किया।
इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने खेरवाड़ा क्षेत्र में फायर ब्रिगेड की स्थायी व्यवस्था की मांग की है। लोगों का कहना है कि गैस टैंकर जैसे खतरनाक वाहनों की आवाजाही के बीच, ऐसी किसी भी दुर्घटना में अग्निशमन सेवा की तत्काल जरूरत पड़ सकती है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।
पढ़ें ये खबरें
- Odisha News : जल्द पूरा होगा खुर्दा रोड-बलांगीर रेल प्रोजेक्ट, CM माझी ने काम की प्रगति पर जताई खुशी
- ‘गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं…’, CM योगी ने वाराणसी में निर्माणाधीन परियोजनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण, कहा- स्थानीय नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होंगी
- Punjab News : पारिवारिक कलह के कारण युवक ने की आत्महत्या, कॉन्स्टेबल पत्नी और ससुर के खिलाफ केस दर्ज, जानिए पूरा मामला
- MP BJP में बंपर नियुक्ति: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों का ऐलान, भोपाल की कार्यकारिणी की घोषणा
- रंग में भंग डालने वालों की खैर नहीं! होली को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट, ड्रोन से होगी कड़ी निगरानी

