Rajasthan News: मशहूर फिल्म मेकर विक्रम भट्ट को राजस्थान हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। दरअसल, जस्टिस फरजंद अली की बेंच ने भट्ट के फ्रीज किए गए बैंक खातों को दोबारा खोलने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने साफ कहा कि किसी व्यक्ति का पूरा बैंक खाता ब्लॉक कर देना उसके आर्थिक जीवन को मारने जैसा है, जो कि पूरी तरह गलत है।

क्या है पूरा मामला?
बता दें कि यह पूरा विवाद झीलों की नगरी उदयपुर के भूपालपुरा थाने से शुरू हुआ था। उदयपुर के रहने वाले डॉ. अजय मुर्डिया ने विक्रम भट्ट और उनके सहयोगियों पर फिल्म निर्माण के नाम पर निवेश कराकर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक फिल्मों के नाम पर कुल 44.28 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ। डॉ. मुर्डिया का आरोप है कि इसमें से करीब 30 करोड़ रुपये का गबन किया गया है। इसी FIR के आधार पर पुलिस के निर्देश पर बैंकों ने विक्रम भट्ट के सभी खाते पूरी तरह फ्रीज कर दिए थे।
कोर्ट की कड़ी टिप्पणी और फैसला
ग्राउंड सूत्रों के अनुसार, सुनवाई के दौरान विक्रम भट्ट के वकीलों ने दलील दी कि खाते फ्रीज होने से कर्मचारियों की सैलरी और रोजमर्रा के व्यापारिक काम ठप हो गए हैं। इस पर कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि बैंक खाता आज के समय में मौलिक अधिकार जैसा है।
अदालत ने 4 बैंक खातों को तत्काल डी-फ्रीज करने का आदेश दिया गया है। कोर्ट ने साफ किया कि केवल 30 करोड़ रुपये की विवादित राशि ही ब्लॉक रहेगी। इस राशि के अलावा बाकी जितने भी पैसे खातों में हैं, विक्रम भट्ट उनका सामान्य इस्तेमाल कर सकेंगे।
पढ़ें ये खबरें
- अमेरिका ने ईरानी विमान को मशहद एयरपोर्ट पर उड़ाया, भारत से राहत सामग्री ले जानी थी
- RBSE 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज सुबह 10 बजे, शिक्षा मंत्री करेंगे जारी; ऐसे देखें अपना स्कोरकार्ड
- CG Morning News : सीएम साय 375 नई एंबुलेंस को दिखाएंगे हरी झंडी, तीन दिवसीय कुंवरगढ़ महोत्सव का होगा आगाज, नए बोर खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, जेलों में शुरू होगी वीडियो-ऑडियो कॉलिंग सुविधा, अब नियमित चलेगी रक्सौल-तिरुपति स्पेशल ट्रेन
- रसोई गैस की किल्लत और बढ़ती कीमतों के खिलाफ सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, 2-3 अप्रैल को करेगी विरोध प्रदर्शन
- दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: स्कूलों-ऑफिसों से लेकर कोर्ट तक को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, लश्कर आतंकी शब्बीर अहमद लोन दिल्ली से गिरफ्तार, MCD का बड़ा कदम: नियमों में ढील की तैयारी, यमुना प्रदूषण: DUSIB, DJB और MCD के आपसी विवाद के बीच लोग झेल रहे जहरीली गैसें, दिल्ली में ‘सुनियो’ योजना के तहत बिना ब्याज-जुर्माने के चुकाएं संपत्ति कर
