जयपुर। राजस्थान की डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बुधवार को भजनलाल शर्मा सरकार का तीसरा सालाना बजट पेश किया. वित्त वर्ष 2026-27 का बजट समावेशी विकास पर केंद्रित है, जिसमें पर्यावरण संरक्षण, कृषि, आधारभूत संरचना, सामाजिक कल्याण, महिला-युवा सशक्तिकरण, शिक्षा और स्वास्थ्य सभी क्षेत्रों में संतुलित निवेश किया गया है.
यहां राजस्थान बजट 2026–27 का संक्षिप्त लेखा-जोखा दिया जा रहा है.
– पर्यावरण एवं ऊर्जा
- अरावली संरक्षण हेतु ₹130 करोड़ का प्रावधान.
- सोलर और विंड प्लांट की जमीन पर 10% वृक्षारोपण अनिवार्य.
- 250 ईवी चार्जिंग स्टेशन और 60 नए CNG स्टेशन स्थापित होंगे.
– कृषि एवं किसान
- तकनीकी आधारित कृषि के लिए ₹11,300 करोड़ का प्रावधान.
- ₹1,500 करोड़ से 50,000 सोलर पंप लगाए जाएंगे.
- ₹288 करोड़ की सब्सिडी से खेतों की फेंसिंग.
- ₹32,000 करोड़ की यमुना जल परियोजना से शेखावाटी क्षेत्र को सिंचाई सुविधा.
– आधारभूत संरचना
- सड़कों पर ₹3,427 करोड़ का पूंजीगत व्यय (अब तक का सबसे बड़ा).
- 42,000 किमी सड़कें विकसित; नए हाईवे और पुलों की योजना.
- पेयजल परियोजनाओं पर ₹24,000 करोड़, 6,500 गाँवों को जोड़ा जाएगा.
- सीकर, झुंझुनू, भरतपुर और डीग में नए हवाई अड्डों की संभावना जाँच.
– सामाजिक कल्याण
- 8वें वेतन आयोग की समिति का गठन.
- पीएम आवास योजना का विस्तार, 28 लाख परिवारों को लाभ.
- 17,000+ आंगनवाड़ी केंद्रों में बिजली सुविधा.
- शहीदों के बच्चों की छात्रवृत्ति ₹2,500 वार्षिक.
– महिलाएँ एवं युवा
- स्वयं सहायता समूहों की ऋण सीमा ₹1 करोड़ तक.
- “लखपति दीदी” योजना का विस्तार, 16 लाख महिलाएँ लाभान्वित.
- ग्रामीण महिला BPO हेतु ₹100 करोड़ का निवेश.
- 50,000 युवाओं को ब्याजमुक्त ऋण और कौशल विकास.
– शिक्षा एवं स्वास्थ्य
- 400 स्कूलों के आधुनिकीकरण हेतु ₹1,000 करोड़.
- “जादुई पिटारा” योजना पर ₹323 करोड़.
- मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम “राज ममता” शुरू.
- नए मेडिकल भर्ती और बिजली प्रणाली में AI आधारित निगरानी.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


